फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs ENG W: 22 साल की क्रांति गौड़ ने तोड़ा झूलन का रिकॉर्ड, लॉर्ड्स टेस्ट में किया ऐतिहासिक कारनामा

Sun, 12 Jul 2026 04:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

भारतीय महिला टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 17 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट झटककर इतिहास रच दिया। वह लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं, साथ ही टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट लेने वाली सबसे युवा भारतीय महिला तेज गेंदबाज भी बनीं।
विज्ञापन
क्रांति गौड़ - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच में उन्होंने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट झटके। इसके साथ ही वह लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं। क्रांति की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी को 170 रन पर समेट दिया और पहली पारी के आधार पर 115 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। इस प्रदर्शन ने भारतीय टीम की मैच पर पकड़ भी मजबूत कर दी।
विज्ञापन

सपना हुआ साकार
मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में क्रांति गौड़ ने कहा था कि लॉर्ड्स का ऑनर्स बोर्ड हर तेज गेंदबाज का सपना होता है। उन्होंने कहा था कि वह और टीम के अन्य गेंदबाज पांच विकेट लेकर इस ऐतिहासिक बोर्ड पर अपना नाम दर्ज कराने के लिए बेहद उत्साहित हैं। दूसरे दिन के खेल में उन्होंने अपने इस सपने को हकीकत में बदल दिया।

परिवार और टीम ने मनाया जश्न
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में क्रांति को लॉर्ड्स के ऑनर्स बोर्ड पर अपना नाम दर्ज करते हुए देखा गया। इस ऐतिहासिक पल के दौरान उनके परिवार के सदस्य वीडियो कॉल के जरिए जुड़े रहे। वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी क्रांति के परिवार को बधाई दी और युवा गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने तालियों के साथ इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।

इन बल्लेबाजों को बनाया शिकार
क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी क्रम को झकझोरते हुए टैमी ब्यूमोंट, मैया बाउचियर, ऐलिस कैप्सी, कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और लॉरेन बेल के विकेट अपने नाम किए। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग के सामने इंग्लैंड की बल्लेबाजी टिक नहीं सकी।
विज्ञापन

कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
इस यादगार प्रदर्शन के साथ क्रांति गौड़ ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए। वह टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाली सबसे युवा भारतीय महिला तेज गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।

इसके अलावा क्रांति टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाली तीसरी भारतीय महिला तेज गेंदबाज बन गई हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल झूलन गोस्वामी और गार्गी बनर्जी ने हासिल की थी। साथ ही, 2006 में झूलन गोस्वामी के बाद टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय महिला तेज गेंदबाज का यह पहला पांच विकेट का कारनामा भी है। क्रांति गौड़ का यह प्रदर्शन भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में एक सुनहरे अध्याय के रूप में दर्ज हो गया है। महज 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने लॉर्ड्स जैसे ऐतिहासिक मैदान पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें