फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs ENG W: इंग्लैंड की महिला टीम को दोहरी मार, पहले भारत से हारी मैच; अब ICC ने इस गलती पर लगाया जुर्माना

Sun, 29 Jun 2025 06:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने इंग्लैंड पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। एमिरेट्स आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल ऑफ मैच रैफरी की हेलेन पैक ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंकने के बाद इंग्लैंड पर यह जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
नैट सिवर-ब्रंट - फोटो : ICC-X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड की महिला टीम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत के खिलाफ टी20 मैच में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने इंग्लैंड पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। एमिरेट्स आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल ऑफ मैच रैफरी की हेलेन पैक ने निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंकने के बाद इंग्लैंड पर यह जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

सिवर-ब्रंट ने स्वीकार की गलती
इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने यह उल्लघंन स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर जैकलीन विलियम्स और जेम्स मिडलब्रुक, तीसरे अंपायर सू रेडफर्न और चौथे अंपायर अन्ना हैरिस ने आरोप तय किए।

आईसीसी का बयान
आईसीसी ने रविवार को एक बयान में कहा,  'खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता का अनुच्छेद 2.22 न्यूनतम ओवर गति उल्लघंन से संबंधित है जिसके अनुसार खिलाड़ियों पर निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं करने पर प्रत्येक ओवर के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।'
विज्ञापन

इंग्लैंड को हराकर भारत ने हासिल की बढ़त
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 97 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। शनिवार को नॉटिंघम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 210 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की महिला टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 113 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान नेट सिवर ब्रंट ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए श्री चरणी ने चार विकेट झटके जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा अमनजोत कौर और अरुंधति रेड्डी ने एक-एक सफलता अपने नाम की। अब दोनों टीमों का सामना एक जुलाई को दूसरे टी20 मैच में होगा। यह मैच ब्रिस्टल में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें