फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs BAN W: दिसंबर में भारत दौरे पर नहीं आएगी बांग्लादेश महिला टीम, BCCI ने स्थगित की वनडे और टी20 सीरीज

Tue, 18 Nov 2025 05:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश की टीम दिसंबर में भारत का दौरा करने वाली थी, जिसमें दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी। हालांकि, अब बीसीसीआई ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश महिला टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने खेली जाने वाली वनडे और टी20 सीरीज स्थगित कर दी है। बांग्लादेश की टीम दिसंबर में भारत का दौरा करने वाली थी, जिसमें दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी थी। हालांकि, अब बीसीसीआई ने इसे स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश महिला टीम
बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'हम दिसंबर में एक वैकल्पिक सीरीज आयोजित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन अभी इस पर काम चल रहा है। जहां तक बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का सवाल है, हमें इसके लिए मंजूरी नहीं मिली है।' बांग्लादेश के खिलाफ प्रस्तावित वनडे और टी20 सीरीज भारतीय महिला टीम की विश्व कप जीत के बाद पहली सफेद गेंद की सीरीज थी। हालांकि, अब तक सीरीज स्थगित होने के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने यह फैसला दोनों देशों के बीच जारी तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के कारण लिया है।
विज्ञापन

बीसीबी का बयान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'हमें (बीसीबी) सीरीज रद्द करने के संबंध में बीसीसीआई से एक पत्र मिला है और अब हम नई तारीखों या विवरण का इंतजार कर रहे हैं।' मालूम हो कि, बीसीसीआई ने इस साल अगस्त में बांग्लादेश में पुरुषों के सीमित ओवरों के दौरे को सितंबर 2026 तक के लिए स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें