फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs BAN W: अंतिम चार गेंद पर एक रन नहीं बना सका भारत, सीरीज जीतने से चूकी हरमनप्रीत कौर की टीम

Sat, 22 Jul 2023 10:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश ने पहला मैच जीता था। उसके बाद दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने वापसी की और तीसरा मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी। इससे पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज भारत ने 2-1 से जीती थी।
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : BCCI Women/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को खेला गया रोमांचक तीसरा महिला वनडे मुकाबला टाई रहा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। भारतीय टीम 41 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 191 रन बना चुकी थी, लेकिन निचले क्रम की निराशाजनक बल्लेबाजी के कारण पूरी टीम 49.3 ओवर में 225 रन पर ऑलआउट हो गई। तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर रही। 
विज्ञापन


बांग्लादेश ने पहला मैच जीता था। उसके बाद दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने वापसी की और तीसरा मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों टीमें ट्रॉफी साझा करेंगी। इससे पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज भारत ने 2-1 से जीती थी।

मेघना की कैच पर विवाद
भारतीय टीम ने 226 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 42 ओवरों में 191 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। अंतिम चार ओवरों में 14 रन चाहिए थे और चार विकेट शेष थे। 47वें ओवर की पहली पांच गेंदों पर चार रन आ गए थे लेकिन छठी गेंद पर अमनजोत (10) आउट हो गईं। अगले ओवर में अगले ओवर में स्नेह और देविका पवेलियन लौट गईं। जेमिमा और मेघना सिंह जीत के करीब ले आई थी। 
विज्ञापन


अंतिम ओवर का रोमांच
अंतिम ओवर में तीन रन चाहिए थे और एक विकेट शेष था। दूसरी गेंद पर भारत ने स्कोर बराबर कर लिया था। अंतिम चार गेंदों पर एक रन चाहिए था कि मारूफा अख्तर ने मेघना को छह रन के स्कोर पर विकेट के पीछे कैच करा दिया। हालांकि कैच संदिग्ध रही और निर्णय से बल्लेबाज नाखुश भी थी। बाद में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने भी निर्णय को लेकर नाखुशी जताई। इससे पहले शैफाली वर्मा (04) और यास्तिका भाटिया (05) के आउट होने के बाद हरलीन देओल (77) और स्मृति मंधाना (59) ने अर्द्धशतक जड़े। छह भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं।

बांग्लादेश के लिए हक ने जड़ा पहला शतक
बांग्लादेश के लिए महिला एकदिवसीय क्रिकेट में पहला शतक जड़ते हुए फरजाना हक ने 160 गेंद पर सात चौकों की सहायता से 107 रन बनाए। शमीमा सुल्ताना ने 52 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


संक्षिप्त स्कोर :
बांग्लादेश महिला टीम:
50 ओवर में 4 विकेट पर 225 (शमीमा सुल्ताना 52, फरजाना हक 107, स्नेह राणा 2/45)।

भारतीय महिला टीम: 49.3 ओवर में 225 रन  (स्मृति मंधाना 59, हरलीन देओल 77, नाहिदा अख्तर 3/37, मारूफा अख्तर 2/25 )।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें