फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS W: हरमनप्रीत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय बनीं

Mon, 14 Oct 2024 12:13 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

सार

इस मैच में 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 54 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 47 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां अर्धशतक है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। रविवार को शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतकीय पारी से भारत को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सकीं। हालांकि, वह अपने नाम कई रिकॉर्ड करने में कामयाब हुईं। 
विज्ञापन

हरमनप्रीत के नाम दर्ज हुई यह उपलब्धि
इस मैच में 35 वर्षीय बल्लेबाज ने 54 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 47 गेंदों का सामना किया और छह चौके लगाए। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 14वां अर्धशतक है। इसी के साथ वह महिला टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। अब तक उन्होंने महिला टी20 विश्व कप में 726 रन बनाए हैं। मंधाना 524 और जेमिमा 407 रनों के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज

खिलाड़ी  रन
हरमनप्रीत कौर 726*
मिताली राज 726
स्मृति मंधाना 524
जेमिमा रोड्रिग्स 407
पूनम राउत 375

हरमनप्रीत ने की मंधाना और मिताली की बराबरी
मौजूदा टूर्नामेंट में यह दाएं हाथ की बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 52* रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हरमनप्रीत से पहले पिछले संस्करण में स्मृति मंधाना ने दो अर्धशतक लगाए थे। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने 2018 में दो अर्धशतक लगाए थे। महिला टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत के पांच 50 से अधिक स्कोर भारत के लिए मिताली राज के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक हैं।

महिला टी20 विश्व कप में लगातार 50+ स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज

खिलाड़ी  वर्ष लगातार 50+ स्कोर
मिताली राज 2018 2
स्मृति मंधाना 2023 2
हरमनप्रीत कौर 2024 2*
विज्ञापन

आखिरी ओवर में पलटा मैच
कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी काम नहीं आई। भारत को अंतिम ओवर में 14 रन की जरूरत थी। हरमनप्रीत विकेट पर थीं, लेकिन सदरलैंड के ओवर में भारत ने चार विकेट खोकर मैच गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया के आठ विकेट पर 151 रन के जवाब में भारत ने नौ विकेट पर 142 रन बनाए। हरमनप्रीत 47 गेंद में छह चौकों की मदद से 54 रन पर नाबाद रहीं। उन्होंने चौथे विकेट के लिए दीप्ति शर्मा (29) के साथ 55 गेंद में 63 रन की साझेदारी की। 18वें ओवर में 12 और 19वें ओवर में 14 रन बने तो लगा जीत मिलने जा रही है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 32 रन पर दो विकेट लेने वाली सोफी मोलिनेक्स प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने दो विकेट चटकाए। वहीं, मेगन और एश्ले ने एक-एक सफलता हासिल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें