भारत पर जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 54 रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के सामने 197 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्मृति मंधाना चार रन बनाकर आउट हो हुईं। इसके बाद भारत ने 50 रन के अंदर तीन विकेट खो दिए। कप्तान हरमनप्रीत और ऋचा घोष भी फ्लॉप रहीं और टीम इंडिया की हार तय हो गई। अंत में दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाकर भारत का स्कोर 142 रन तक पहुंचाया।
भारतीय पारी में विकेट का पतन
चार रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना पवेलियन लौटीं। उन्होंने चार गेंदों में चार रन बनाए। डार्सी ब्राउन ने ग्रेस हैरिस के हाथों उन्हें कैच कराया।
24 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। शेफाली वर्मा 14 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुईं। गार्डनर ने उन्हें सदरलैंड के हाथों कैच कराया।
47 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा। हरलीन देओल 16 गेंद में 24 रन बनाकर रन आउट हो गईं।
हरमनप्रीत कौर 11 गेंद में 12 रन बनाकर आउट। सदरलैंड ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
ऋचा घोष नौ गेंद में 10 रन बनाकर आउट, ग्राहम ने गार्डनर की गेंद पर कैच पकड़ा।
देविका वैद्य 14 गेंद में 11 रन बनाकर आउट, ग्राहम की गेंद पर मूनी ने स्टंप आउट किया।
राधा यादव खाता खोले बिना आउट, ग्राहम ने क्लीन बोल्ड किया।
अंजली 12 गेंद में चार रन बनाकर आउट, मैकग्राथ ने गार्डनर के हाथों कैच कराया।
रेणुका तीन गेंद में दो रन बनाकर आउट, ग्राहम ने क्लीन बोल्ड किया।
दीप्ति 34 गेंद में 53 रन बनाकर आउट, ग्राहम ने गार्डनर के हाथों कैच कराया।
इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी को चार ओवर के अंदर पवेलियन भेज अच्छी शुरुआत की। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ताहिला ने आक्रामक शॉट खेल टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। उनके आउट होने के बाद एश्ले गार्डनर और ग्रेस हैरिस ने तूफानी अंदाज में रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 196 रन के पार पहुंचा दिया। ताहिला मैकग्राथ ने 66 और ग्रेस हैरिस ने 64 रन बनाए। इन दोनों के बीच 62 गेंद में 129 रन की नाबाद साझेदारी हुई। दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, देविका वैद्य और अंजली सरवानी ने एक-एक विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया की पारी में विकेट का पतन
ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा। बेथ मूनी चार गेंद में दो रन बनाकर आउट। अंजली सरवानी ने बोल्ड किया।
दीप्ति ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दिया। फीबी लिचफील्ड को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट कराया। फीबी ने नौ गेंद में 11 रन बनाए।
ताहिला मैकग्राथ 26 गेंद में 26 रन बनाकर आउट। शेफाली वर्मा ने ऋचा घोष के हाथों स्टंप आउट कराया।
एलिस पेरी 14 गेंद में 18 रन बनाकर आउट, देविका वैद्य ने हरलीन देओल के हाथों कैच कराया।
इस मैच में भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ। जेमिमाह रोड्रिग्ज की जगह राजेश्वरी गायकवाड़ को मौका दिया गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम में दो बदलाव हुए। एलीसा हीली और मेगन शूट की जगह किम ग्राथ और फीबी लिचफील्ड को टीम में शामिल किया गया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), एशलीग गार्डनर, एलिसे पेरी, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, हीदर ग्राहम, अलाना किंग, किम गर्थ, डार्सी ब्राउन।
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), देविका वैद्य, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजलि सरवानी, रेणुका ठाकुर सिंह।
इस सीरीज के नतीजे
पहला टी20: ऑस्ट्रेलिया नौ विकेट से जीता
दूसरा टी20: भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की
तीसरा टी20: ऑस्ट्रेलिया 21 रन से जीता
चौथा टी20: ऑस्ट्रेलिया सात रन से जीता
पांचवां टी20ः ऑस्ट्रेलिया 54 रन से जीता