फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का जीत से आगाज, वर्षा बाधित मुकाबले में मेजबानों को 21 रन से हराया

Sun, 15 Feb 2026 06:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

IND vs AUS W T20 Scorecard : भारत महिला टीम ने पहले महिला टी20 में ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को डीएलएस नियम के तहत 21 रन से हराया। अरुंधति रेड्डी की चार विकेट की घातक गेंदबाजी और बारिश से प्रभावित मुकाबले में मजबूत स्थिति ने भारत को जीत दिलाई।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर और क्रांति गौड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत महिला टीम ने बारिश से प्रभावित पहले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को डीएलएस नियम के तहत 21 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी की घातक गेंदबाजी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पारी
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की और 2.2 ओवर में 22 रन बना लिए। हालांकि, रेणुका सिंह ने बेथ मूनी (5) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
  • इसके बाद जॉर्जिया वोल (18) भी जल्दी पवेलियन लौट गईं।
  • एलिस पैरी (20) और फोएबे लिचफील्ड (26) ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अरुंधति की गेंद पर पैरी का शानदार कैच लेकर इस साझेदारी को तोड़ा।
  • दीप्ति शर्मा ने एशले गार्डनर (4) को आउट किया, जबकि अरुंधति ने लिचफील्ड को चलता किया।
  • 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 5 विकेट पर 80 रन हो गया था। इसके बाद जॉर्जिया वेयरहम (30) और निकोला कैरी (12) ने छठे विकेट के लिए 41 रन जोड़े और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।
  • लेकिन 14वें ओवर में अरुंधति ने वेयरहैम को आउट कर साझेदारी तोड़ी।
  • श्री चरणी ने अगले ओवर में कैरी को पवेलियन भेजा। अरुंधति रेड्डी ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को 18 ओवर में 133 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम पांच विकेट मात्र 12 रन के भीतर गंवा दिए।
विज्ञापन

भारत की पारी
  • 134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत भी आक्रामक रही। शेफाली वर्मा ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए, लेकिन नई कप्तान सोफी मोलिन्यु की गेंद पर आउट हो गईं।
  • इसके बाद उपकप्तान स्मृति मंधाना (नाबाद 16) और जेमिमा रोड्रिग्स (नाबाद 9) ने तेजी से रन जुटाए। भारत ने 5.1 ओवर में 50 रन बना लिए थे कि तभी बारिश आ गई और मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।
  • डीएलएस नियम के अनुसार 5.1 ओवर के बाद बराबरी का स्कोर 29 रन था, जबकि भारत 50 रन बना चुका था। इस आधार पर भारत को 21 रन से विजेता घोषित किया गया।
  • इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में शानदार आगाज किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया नई कप्तान सोफी मोलिन्यु की अगुवाई में नए दौर की शुरुआत कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें