फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: फिर चोटिल हुए वाशिंगटन सुंदर, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

Mon, 14 Feb 2022 10:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 16 फरवरी से तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला शुरू होनी है। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर फिर से चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 16 फरवरी से तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला शुरू होनी है। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर फिर से चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। सुंदर टी-20 सीरीज से बाहर होने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले टीम के उप कप्तान केएल राहुल और अक्षर पटेल भी चोट की वजह से सीरीज से बाहर हुए हैं।

विज्ञापन


बीसीसीआई की तरफ से बयान जारी कर सुंदर के चोटिल होकर बाहर होने की जानकारी दी गई। इसमें कहा गया, "वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में फील्डिंग के दौरान ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को बाएं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में खिंचाव का सामना करना पड़ा। वह 16 फरवरी से कोलकाता में खेली जाने वाली आगामी तीन मैचों की पेटीएम टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।"

बयान में आगे कहा गया कि वाशिंगटन के चोटिल होने के बाद कुलदीप यादव को उनकी जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया है। 



गौरतलब है कि 22 वर्षीय ऑलराउंडर ने चोट से उबरने के बाद हाल ही में लंबे समय बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी की थी। उन्होंने यहां बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन भी किया था। सुंदर को शनिवार को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि के साथ अपने खरीदा है। वह पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। 
विज्ञापन


भारतीय टी-20 स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें