शास्त्री की चुटकी
टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च होते ही पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, 'उम्मीद है यह जर्सी लंबा टिकेगी।' शास्त्री का यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि यह तंज उन कंपनियों पर था जिनका जर्सी स्पॉन्सरशिप का सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। ओप्पो से लेकर ड्रीम-11 तक, कोई भी ज्यादा समय तक भारतीय किट स्पॉनसर के रूप में नहीं रह सका।
यानी ज्यादातर कंपनियां करार का समय पूरा होने से पहले ही या तो हट गईं, या फिर किसी और को स्पॉनसशिप बेच दी। इनमें से ज्यादातर कंपनियों की तो हालत भी खराब हो गई। बायजू की स्थिति खराब है, जबकि ओप्पो का मार्केट भी डाउन हुआ था। ड्रीम-11 पर भी असर पड़ने की संभावना है। सहारा की भी हालत खराब हो चुकी है।
भारतीय टीम की नई जर्सी
- फोटो : BCCI