फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI 1st T20: जब ईडन गार्डन्स पर मिले बैठे दो यार, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीर, देखें PHOTOS

Tue, 15 Feb 2022 09:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

गांगुली ने भारत के लिए 424 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें से द्रविड़ 369 मैचों में उनका साथ निभा चुके हैं, जो कि द्रविड़ के अंतरराष्ट्रीय करियर का 90 प्रतिशत है। ईडन गार्डन्स पर भी गांगुली और द्रविड़ साथ में काफी मैच खेल चुके हैं।
विज्ञापन
सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर मिले। बोर्ड ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल ट्वीटर पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- जब भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज ईडन गार्डन्स पर मिल बैठे। 
विज्ञापन


गांगुली और द्रविड़ की यारी पुरानी
गांगुली और द्रविड़ की दोस्त काफी पुरानी है। पहले दोनों घरेलू क्रिकेट में एकदूसरे के खिलाफ खेलते थे। इसके बाद दोनों ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू एक ही टेस्ट मैच में किया था। इसके बाद दोनों एकदूसरे की कप्तानी में भी खेल चुके हैं। दोनों भारतीय क्रिकेट के कुछ बेहतरीन मैचों का भी हिस्सा रहे हैं। 

दोनों ने ईडन गार्डन्स में कई मैच खेले
गांगुली ने भारत के लिए 424 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसमें से द्रविड़ 369 मैचों में उनका साथ निभा चुके हैं, जो कि द्रविड़ के अंतरराष्ट्रीय करियर का 90 प्रतिशत है। ईडन गार्डन्स पर भी गांगुली और द्रविड़ साथ में काफी मैच खेल चुके हैं। दोनों ने इस मैदान पर आठ टेस्ट मैच और दो वनडे साथ खेले हैं। इसी मैदान पर बुधवार से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।
विज्ञापन


भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज
इससे पहले भारत ने वनडे में वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। पहले वनडे में टीम इंडिया ने छह विकेट, दूसरे वनडे में 44 रन और तीसरे वनडे में 96 रन से जीत हासिल की। अब 16 फरवरी को पहला टी-20, 18 को दूसरा और 20 फरवरी को आखिरी टी-20 मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें