फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: रोहित ने रवि बिश्नोई की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- उसका भविष्य उज्ज्वल है, हमारे ऊपर है हम उनका कैसे उपयोग करते हैं

Thu, 17 Feb 2022 03:59 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से आसान जीत हासिल की। भारतीय टीम ने जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली। मैच के बाद जीत से गदगद कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यूटेंट और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। 
 
विज्ञापन
रवि बिश्नोई - फोटो : twitter@ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने छह विकेट से आसान जीत हासिल की। भारतीय टीम ने जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली। मैच के बाद जीत से गदगद कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यूटेंट और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन

रोहित ने मैच के बाद कहा, “बिश्नोई बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्ति है, इसलिए हमने सीधे उसे टीम में शामिल किया। हम उसमें कुछ अलग देखते हैं। उसके पास बहुत सारी विविधताएं और कौशल हैं। वह किसी भी स्तर पर गेंदबाजी कर सकता है।"

कप्तान ने यह भी कहा कि बिश्नोई का आगे का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा, “भारत के लिए उसके मैच से बहुत खुश हूं और उनका भविष्य उज्ज्वल है और अब यह हमारे ऊपर है कि हम उनका उपयोग कैसे करते हैं।”
विज्ञापन

जोधपुर के रवि को कोलकाता के ईडन गार्डन में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने भी टीम के इस फैसले को सही साबित किया। बिश्नोई ने अपने दूसरे ओवर में ही दो विकेट लिए। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में महज 17 रन दिए और दो सफलताएं हासिल की। रवि को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें