क्या था रोहित का संदेश?
टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में सैमसन को पहले मैच से बाहर बैठना पड़ा था। उसी दौरान टीम से मुलाकात करने पहुंचे रोहित शर्मा ने उन्हें हौसला देते हुए कहा था, 'निराश मत हो। टूर्नामेंट लंबा है, तुम्हें मौका जरूर मिलेगा। अवसर कभी भी आ सकता है।' रोहित इस टूर्नामेंट में आईसीसी एंबेसडर की भूमिका निभा रहे हैं। उनका यह भरोसा अब सच साबित होता नजर आ रहा है, क्योंकि मौका मिलने पर सैमसन ने खुद को साबित कर दिया।
ये भी पढ़ें: Sanju Samson: धैर्य और साहस के असली पहचान हैं संजू सैमसन, टीम से बाहर हुए, लेकिन जब वापसी की तो तहलका मचा दिया
बेंच पर बैठने को लेकर सैमसन ने क्या कहा?
सैमसन ने बताया कि टीम से बाहर रहने के दौरान उन्होंने खुद पर काम किया और सोशल मीडिया से दूरी बना ली। उन्होंने कहा, 'मैंने कई लोगों के साथ काम किया और उनकी सलाह का सम्मान किया। लेकिन मुझे पता था कि मैंने इसी सेटअप के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं। इसलिए मैंने अपनी बेसिक्स और शॉट सिलेक्शन पर ध्यान दिया। ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहता था। मैंने अपना फोन और सोशल मीडिया बंद कर दिया और सिर्फ अपने करीबी लोगों की बात सुनी। अब मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
ये भी पढ़ें: T20 WC: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा भारत, अब तक कितनी बार अंतिम चार में पहुंची टीम? जानिए