फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रवि शास्त्री ने पाकिस्तान को चिढ़ाया, मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट का अहमदाबाद में गर्मजोशी से किया स्वागत

Thu, 02 Oct 2025 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पायक्रॉफ्ट टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज के साथ मैदान पर मौजूद रहे। उस वक्त एंकरिंग शास्त्री कर रहे थे। शास्त्री ने पहले दोनों कप्तानों का स्वागत किया, फिर पायक्रॉफ्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
1 of 3
रवि शास्त्री, पायक्रॉफ्ट और नकवी - फोटो : ANI/Twitter
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए मैच रेफरी जिम्बाब्वे के एंडी पायक्रॉफ्ट हैं। पायक्रॉफ्ट यूएई में एशिया कप में रेफरी का किरदार निभाने के बाद यहां पहुंचे हैं। उनको लेकर टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने जमकर बवाल काटा था। अब कमेंटेटर रवि शास्त्री ने उनके जरिये पाकिस्तान पर तंज कसा है। 
विज्ञापन

2 of 3
टॉस के दौरान पायक्रॉफ्ट - फोटो : BCCI
शास्त्री ने पाकिस्तान पर कसा तंज
दरअसल, पायक्रॉफ्ट टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल और वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज के साथ मैदान पर मौजूद रहे। उस वक्त एंकरिंग शास्त्री कर रहे थे। शास्त्री ने पहले दोनों कप्तानों का स्वागत किया। फिर उन्होंने पायक्रॉफ्ट का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा, 'दुबई से यात्रा कर पहुंचे, हॉटसीट पर काबिज मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट इस मैच पर निगरानी रखेंगे।' इस तरह के स्वागत पर पायक्रॉफ्ट भी हंस पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
नकवी और पायक्रॉफ्ट - फोटो : Twitter/ANI
क्या है पूरा मामला?
इस बयान से शास्त्री ने पाकिस्तान पर तंज कसा। दरअसल, पूरे एशिया कप में पाकिस्तान की टीम पायक्रॉफ्ट पर निशाना साधती रही। भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को हुए मैच के बाद तो पाकिस्तान की टीम बौखला गई थी। दरअसल, भारत ने पाकिस्तान को ठेंगा दिखाते हुए उनके खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। मैच के बाद भी भारतीय टीम जीतकर सीधे ड्रेसिंग रूम में पहुंच गई थी और दरवाजा बंद कर लिया था। पाकिस्तान को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो रहा। साथ ही टीम के साथ-साथ पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी का भी खूब मजाक बना।

इससे नकवी बौखला गए और उन्होंने पायक्रॉफ्ट को निशाना बना लिया। पाकिस्तान का आरोप था कि पायक्रॉफ्ट ने ही टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाने से मना किया था। साथ ही टीम शीट भी शेयर करने नहीं कहा था। पाकिस्तान ने उनकी शिकायत आईसीसी में की थी। साथ ही उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने की मांग की थी। हालांकि, आईसीसी ने उनकी मांग खारिज कर दी।

इसके बाद पीसीबी ने फिर अर्जी डाली, लेकिन दूसरी बार भी आईसीसी ने मांग ठुकरा दी। इससे बौखलाए पीसीबी ने यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलने की धमकी दे डाली थी। फिर टीम उस मैच में लेट मैदान पर पहुंची। पायक्रॉफ्ट ने पीसीबी से मिलकर खेद जताया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट को गलतफहमी हुई। हालांकि, पीसीबी का ड्रामा और रोना वहीं नहीं रुका। इसके बाद भी पूरे टूर्नामेंट उनका रोना जारी रहा। फाइनल हारने तक टीम ड्रामा करती रही। पाकिस्तान की टीम ड्रामा में व्यस्त रही, जबकि भारत ने नौवीं बार खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें