वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। शिमरोन हेटमायर और तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस की वनडे टीम में वापसी हुई है, जबकि पूर्व कप्तान निकोलस पूरन और ऑलराउंडर जेसन होल्डर को टीम से बाहर कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज जेडन सील्स और यानिक कैरियाह को भी जगह मिली है।
विज्ञापन
ये दोनों चोट और सर्जरी की बाद वापसी कर रहे हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती को भी चोट से उबरने के बाद स्क्वॉड में जगह मिली है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होने जा रही है। पहला मुकाबला बारबाडोस में खेला जाएगा।
Trending Videos
चोटिल ऑलराउंडर कीमो पॉल को मौका नहीं दिया गया, जबकि कहा जहा है कि पूर्व कप्तान निकोलस पूरन और जेसन होल्डर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हेटमायर और थॉमस पिछले कुछ समय से वेस्टइंडीज के वनडे सेटअप से बाहर थे। दोनों ने आखिरी बार लगभग दो साल पहले इस प्रारूप में खेला था। मुख्य चयनकर्ता डेसमंड हेन्स ने कहा, "हम थॉमस और हेटमायर का वनडे टीम में स्वागत करते हैं। दोनों ने पहले भी इस फॉर्मेट में सफलता हासिल की है। हमें विश्वास है कि वे सेट-अप में अच्छी तरह फिट होंगे।"
हेन्स ने कहा, "ओशेन के पास गति है और वह नई गेंद से विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं, हेटमायर की बैटिंग स्टाइल बीच के ओवरों में हमारी काफी मदद करेगी और साथ ही वह एक संभावित 'फिनिशर' भी हैं।" भारत में आगामी वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन से चूकने के बाद वेस्टइंडीज को अपने 50 ओवर के खेल को फिर से निखारना होगा। 27 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज के पहले दो मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें एक अगस्त को त्रिनिदाद जाएंगे, जहां ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में तीसरा वनडे खेला जाएगा।