फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज को तगड़ा झटका: पहले वनडे में शतक, फिर चोट; भारत के खिलाफ दूसरे मैच में नहीं खेलेंगे जस्टिन ग्रीव्स

Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में 108 गेंदों पर 101 रन बनाकर अपना पहला वनडे शतक जड़ा था। ग्रीव्स के बाहर होने से वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को झटका लगा है। उनकी जगह युवा बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को ऊपरी क्रम में मौका मिल सकता है।

विज्ञापन
जस्टिन ग्रीव्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। सीरीज के पहले मुकाबले में शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट के कारण बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। ग्रीव्स को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे के दौरान चोट लगी थी। उन्होंने इस मुकाबले में 108 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली थी। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था।
विज्ञापन

शतक के दौरान लगी चोट
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान जारी कर कहा कि ग्रीव्स को पहले वनडे में अपनी पारी के दौरान पिंडली में चोट लगी थी, जिसके कारण वह सीरीज के दूसरे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। पहले वनडे में ग्रीव्स ने ब्रैंडन किंग के साथ मिलकर वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की थी। ग्रीव्स की शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 295 रन पर सात विकेट बनाए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने लक्ष्य को 41.4 ओवर में हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

ज्वेल एंड्रयू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
ग्रीव्स के बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम में बदलाव की संभावना है। युवा बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू को पारी की शुरुआत या ऊपरी क्रम में भेजा जा सकता है। वेस्टइंडीज के लिए दूसरा वनडे बेहद अहम है। सीरीज में बने रहने के लिए उसे गुवाहाटी में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में टीम को ग्रीव्स की अनुपस्थिति में बल्लेबाजी क्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें