फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 में फेल हुए ईशान किशन, फैंस बोले- एशिया कप टीम से कटा पत्ता

Sun, 07 Aug 2022 09:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

किशन के साथ श्रेयस अय्यर ने इस मैच में ओपनिंग की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 38 रन की साझेदारी की। किशन ने धीमी बल्लेबाजी की। उन्हें डोमिनिक ड्रैक्स ने कप्तान निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने ईशान किशन को मौका दिया। चोटिल रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या इस मैच में बतौर कप्तान उतरे। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित की जगह ईशान किशन ने ओपनिंग की, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। किशन 13 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन


किशन के साथ श्रेयस अय्यर ने इस मैच में ओपनिंग की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 38 रन की साझेदारी की। किशन ने धीमी बल्लेबाजी की। उन्हें डोमिनिक ड्रैक्स ने कप्तान निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। किशन सिर्फ एक चौका लगाने में सफल हुए। उनका स्ट्राइक रेट 84.62 का रहा। किशन के प्रदर्शन को लेकर उनकी आलोचना सोशल मीडिया पर हो रही है। लोगों का कहना है कि खराब बल्लेबाजी करके उन्होंने एशिया कप टीम से अपना पत्ता कटवा लिया है।

दरअसल, एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान सोमवार (आठ अगस्त) को होना है। उससे पहले किशन के पास अपनी दावेदारी पेश करने का सुनहरा मौका था। इस मौके को मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ने गंवा दिया। किशन का मुकाबला दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत और संजू सैमसन से है। इनमें से पंत और कार्तिक का दावा मजबूत है।



विज्ञापन





किशन की पिछली छह पारियों को देखें तो उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। उन्होंने पिछला अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में लगाया था। तब उन्होंने 54 रन की पारी खेली थी। उसके बाद से किशन ने 27, 15, 26, 3, 8 और 11 रन बनाए हैं। किशन के टी20 में ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो 19 मैच में उन्होंने 30.16 की औसत से 543 रन बनाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें