फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की विंडीज पर बड़ी जीत: कोहली ने वनडे में अपना तीसरा सबसे तेज शतक लगाया, किस मामले में सचिन की बराबरी की

Sun, 27 Sep 2026 09:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मुकाबले में आठ विकेट से हराया। भारत के लिए विराट कोहली और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए। कोहली ने इस दौरान वनडे में सबसे तेजी से 15000 रन भी पूरे किए।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के शतकों की मदद से वेस्टइंडीज पर आठ विकेट से जीत दर्ज की। भारत ने इस तरह तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने जस्टिन ग्रीव्स के शतक की मदद से 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन बनाए। जवाब में कोहली और गिल ने शतक लगाए जिसकी मदद से भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट पर 300 रन बनाकर जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

गिल-कोहली की साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। रोहित भी अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन अल्जारी जोसेफ की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। रोहित ने 35 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद कोहली क्रीज पर उतरे और उन्होंने मोर्चा संभाला। कोहली और गिल ने दमदार बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। कप्तान गिल ने रोहित के आउट होने के बाद पारी को अच्छी तरह आगे बढ़ाया। गिल ने भी शतक लगाकर अपनी फॉर्म साबित की। गिल 108 गेंदों पर 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए। 

कोहली ने जड़ा 55वां वनडे शतक
कोहली ने इस मैच में दमदार पारी खेली और नाबाद शतक लगाया। कोहली ने 74 गेंदों पर शतक पूरा किया जो उनका वनडे में तीसरा सबसे तेज शतक है। कोहली और गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी हुई। कोहली ने वनडे में 55वां वनडे शतक लगाया। कोहली ने पारी में इससे पहले केवल 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 74वीं गेंद पर तिहरे अंक का आंकड़ा पार किया। उन्होंने गेंदबाज गुडाकेश मोती के सिर के ऊपर से छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपना 55वां वनडे शतक पूरा करने के लिए छह छक्के और इतने ही चौके जड़े। कोहली 88 गेंदों पर 10 चौकों और नौ छक्कों की मदद से 139 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, ऋतराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ और रोस्टन चेज को एक-एक विकेट मिला।

विराट कोहली - फोटो : PTI
भारतीय जमीन पर कोहली का 42वां शतक
कोहली ने भारत में तीनों प्रारूप मिलाकर 42वां शतक लगाया। कोहली ने भारत में 260 पारियां खेली हैं और उनके बल्ले से अब 42 शतक देश में निकले हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। सचिन ने भारत में 313 पारियों में 42 शतक लगाए हैं। कोहली इस मैच में पुराने अंदाज में नजर आए और उन्होंने हर गेंदबाज को अपना निशाना बनाया। कोहली का वनडे में सबसे तेज शतक 52 गेंदों पर आया था। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 रन बनाए थे। इतना ही नहीं, कोहली ने लिस्ट क्रिकेट में 338 पारियों में 60 शतक लगाए जो सचिन के ही बराबर हैं। सचिन ने 538 पारियों में 60 लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक लगाए हैं।   

विराट कोहली के सबसे तेज वनडे शतक 
गेंद बनाम स्थान वर्ष
52 ऑस्ट्रेलिया जयपुर 2013
61 ऑस्ट्रेलिया नागपुर 2013
74 वेस्टइंडीज त्रिवेंद्रम 2026*
76 श्रीलंका होबार्ट 2012
76 श्रीलंका कोलंबो 2017
80 श्रीलंका गुवाहाटी 2023
विज्ञापन

कैंपबेल और ग्रीव्स - फोटो : PTI
अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई  विंडीज की पारी
भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने काफी मजबूत शुरुआत की। ग्रीव्स और उनके सलामी जोड़ीदार जॉन कैंपबेल ने 19.2 ओवर में 135 रन जोड़े जिससे वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर बनाने की स्थिति में दिख रहा था। लेकिन कुलदीप ने ऐसी पिच पर कुछ जादू बिखेरा जिसने स्पिनरों को थोड़ी मदद दी और विंडीज बल्लेबाजों के रनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी। बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप ने अपनी चतुराई का भी शानदार परिचय दिया। कैंपबेल को ऑफ-स्टंप के बाहर दो वाइड गेंदों से असमंजस में रखने के बाद कुलदीप ने एक गेंद फुल गेंद डाली और बाएं हाथ के बल्लेबाज का गलत टाइम किया हुआ स्वीप शॉट मिड-ऑन पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में चला गया।

कुलदीप ने जल्द ही शाई होप को आउट करके एक और बड़ा झटका दिया। वेस्टइंडीज के कप्तान कुलदीप की लाइन में बदलाव से चकमा खा गए और गेंद को जडेजा के हाथों में उछाल बैठे। शतकवीर ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू लगातार गेंदों पर कुलदीप का शिकार बने। अचानक वेस्टइंडीज का स्कोर एक विकेट पर 176 रन से पांच विकेट पर 198 रन तक पहुंच गया। अमीर जांगू ने छठे विकेट के लिए रोस्टन चेज के साथ 48 रन और सातवें विकेट के लिए मैथ्यू फोर्ड के साथ 38 रन की साझेदारियां करके टीम को 300 के करीब पहुंचाया।

वेस्टइंडीज के लिए ग्रीव्स ने 101, जॉन कैंपबेल ने 62, रोस्टन चेज ने 24, केसी कार्टी ने 13, शाई होप ने 12 और मैथ्यू फोर्ड ने सात रन बनाए। आमिर जांगू 43 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को दो और नीतीश रेड्डी को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें