फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI T20 Playing 11: ईशान की वापसी या यशस्वी को दूसरा मौका, जानें चौथे टी20 में भारत की संभावित टीम

Sat, 12 Aug 2023 04:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

IND vs WI Playing 11 Prediction Today Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में हार के बाद टीम इंडिया ने वापसी की है। अब भारत की कोशिश चौथा मैच जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी करने की होगी।
विज्ञापन
ईशान किशन (बाएं) यशस्वी जायसवाल (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला अमेरिका के फ्लोरिडा में होना है। टीम इंडिया पांच मैच की सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। भारत की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी करने की होगी। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में हार के बाद भारत के लिए हर मैच करो या मरो वाला हो गया है। ऐसे में कप्तान हार्दिक ने सीरीज के तीसरे मैच में वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया था। 
विज्ञापन


अपने करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में जायसवाल फेल रहे और दूसरी ही गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। ऐसे में जायसवाल की जगह ईशान किशन को फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है। टी20 में भले ही किशन भारत के लिए अब तक अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, लेकिन इसी दौरे में उन्होंने टेस्ट और वनडे में शानदार बल्लेबाजी की है। इसके अलावा उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से भी काफी प्रभावित किया, जबकि उनकी गैरमौजूदगी में यह जिम्मेदारी संभालने वाले संजू सैमसन को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी हुई थी।

जायसवाल या किशन, किसे मिलेगा मौका?
जायसवाल के पास अनुभव कम है, लेकिन आईपीएल में उन्होंने दिखाया है कि वह टी20 में कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं। टेस्ट में उन्होंने अपनी पहली ही पारी में शानदार शतक लगाया था। फ्लोरिडा की पिच में बड़े शॉट लगाना आसान होता है। ऐसे में कप्तान हार्दिक उन्हें एक और मौका दे सकते हैं। 

भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, लेकिन उनका पारी की शुरुआत करना लगभग तय है। गिल के साथ एक बार फिर जायसवाल ओपनिंग कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव ने पिछले मैच में कमाल की पार खेली थी और इस मैच में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। चौथे नंबर पर तिलक वर्मा लगातार तीन शानदार पारियां खेल चुके हैं। उन्होंने इसी सीरीज में डेब्यू किया था, लेकिन वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

गेंदबाजी में बदलाव की संभावना कम
कप्तान हार्दिक पांचवें नंबर पर खुद खेलते हैं और छठे नंबर पर संजू सैमसन को मौका दिया जा रहा है। इन दोनों स्थानों पर भी बदलाव की संभावना काफी कम है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल और अक्षर पटेल के कंधों पर है। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को स्पिन खेलने में परेशानी हुई है और तीनों गेंदबाजों ने मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में तीनों का खेलना तय है। 

तेज गेंदबाजी में अर्शदीप और मुकेश कुमार के साथ कप्तान हार्दिक भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में इस विभाग में भी बदलाव की गुंजाइश न के बराबर हैं।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज में भी हो सकता है एक बदलाव
वेस्टइंडीज की बात करें तो जॉनसन चार्ल्स लगातार फेल हुए हैं। उनकी जगह शाई होप को मौका दिया जा सकता है, जो बेहतर तकनीक वाले बल्लेबाज हैं और वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज की एकमात्र जीत के हीरो थे। इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम में भी कोई दूसरा बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, कैरिबियाई कप्तान रोवमन पॉवेल ने भारतीय रणनीति को पछाड़ने के लिए बदलाव की बात कही थी। ऐसे में ओसेन थॉमस को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें