फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: 'विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं, लेकिन...', दिनेश कार्तिक ने फैब-4 को लेकर कही बड़ी बात

Sun, 23 Jul 2023 10:34 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में करियर का 76वां शतक लगाया। यह टेस्ट में उनका 29वां शतक है। वह सर्वाधिक शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन के बराबर पहुंच गए।
विज्ञापन
विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, केन विलियम्सन, जो रूट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिग्गज खिलाड़ियों के बीच तुलना की बात नई नहीं है। मौजूदा समय में भारत के बल्लेबाज विराट कोहली, न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के जो रूट को फैब-4 कहा जाता है। इनके बीच हमेशा तुलना होती है। इस बात को लेकर चर्चा होती है कि इनमें से बेहतर कौन है। फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी-अपनी राय रखते हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने फैब-4 को लेकर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने बताया कि चारों में बेहतर कौन हैं।
विज्ञापन


कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच में करियर का 76वां शतक लगाया। यह टेस्ट में उनका 29वां शतक है। वह सर्वाधिक शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन के बराबर पहुंच गए। कार्तिक ने कोहली के शतक के बाद एक कार्यक्रम में कहा कि विराट तीनों प्रारूप में खेलते हैं। इससे उनके शरीर पर असर पड़ेगा। वहीं, रूट और स्मिथ मुख्य रूप से वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं।

दिनेश कार्तिक - फोटो : social media
कार्तिक ने कोहली को लेकर क्या कहा?
कार्तिक ने कहा, ''कोहली सभी तीन प्रारूप खेलते हैं और इससे उनके शरीर पर असर पड़ने वाला है। जबकि जो रूट और स्टीव स्मिथ सिर्फ दो प्रारूप, वनडे और टेस्ट क्रिकेट, बहुत अधिक खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों कभी-कभी भारत की तुलना में अधिक टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, जिससे उन्हें अधिक शतक बनाने का सबसे अच्छा मौका मिलता है। लेकिन उस व्यक्ति (कोहली) और जिस तरह का अनुशासन वह विभिन्न देशों में दिखा रहा है, वह आसानी से दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।''
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली और टेस्ट क्रिकेट की प्रेम कहानी
कोहली ने शुक्रवार को 121 रन बनाए जिससे भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 438 रन बनाए। कोहली ने 2018 के बाद पहली बार विदेश में टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है। कार्तिक ने आगे कहा, "आश्चर्यजनक रूप से आज की बड़ी कहानी विराट कोहली और 29 शतक हैं। टेस्ट क्रिकेट और विराट कोहली के बीच लंबे समय से एक प्रेम कहानी रही है। समय के साथ वे वास्तव में बहुत अच्छे हो गए हैं। पिछले दो साल उनके सर्वश्रेष्ठ साल नहीं रहे हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें