वेस्टइंडीज के साथ फरवरी में होने वाले तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबलों की मेजबानी कोलकाता के ईडन गार्डन और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को सौपीं जा सकती है। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए छह से 20 फरवरी से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे को कई आयोजन स्थलों की बजाय दो स्थानों पर समेटने का फैसला लिया गया है।
वेस्टइंडीज के साथ फरवरी में होने वाले तीन वनडे और तीन टी-20 मुकाबलों की मेजबानी कोलकाता के ईडन गार्डन और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को सौपीं जा सकती है। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए छह से 20 फरवरी से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे को कई आयोजन स्थलों की बजाय दो स्थानों पर समेटने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में बीसीसीआई की टूर एवं फिक्सचर कमेटी की बुधवार को बैठक हुई। इसमें कोलकाता और अहमदाबाद को सभी छह मुकाबलों की मेजबानी देने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
अंतिम फैसला बीसीसीआई को लेना है। बोर्ड एक से दो दिन में दौरे के आयोजन स्थलों की आधिकारिक घोषणा कर देगा। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार छह, नौ और 12 फरवरी को वनडे मैच अहमदाबाद, जयपुर और कोलकाता में जबकि टी-20 मुकाबले 15, 18 और 20 फरवरी को कटक, विशाखापत्तनम और त्रिवेंद्रम में खेले जाने हैं।
भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में है और यहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। बुधवार को खेले गए पहले वनडे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।