फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI T20 Live Streaming: विंडीज के खिलाफ सीरीज में बराबरी करने उतरेगा भारत, जानें कब और कहां देखें मैच

Sat, 12 Aug 2023 05:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

India vs West Indies (IND vs WI) 4th T20 Live Streaming, Telecast: भारत फ्लोरिडा में अब तक छह टी20 मैच खेल चुका है। इस दौरान चार में जीत हासिल हुई। एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एक मैच में बेनतीजा रहा था।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला फ्लोरिडा में शनिवार (12 अगस्त) को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज से सीरीज के अंतिम दो टी20 फ्लोरिडा में ही खेले जाएंगे। इससे पहले तीन टी20 मैचों में वेस्टइंडीज ने अपनी जमीन पर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब चौथे मैच में टीम इंडिया सीरीज को बराबर करने के लिए उतरेगी। उसने तीसरे मैच को जीतकर वापसी के संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन


भारत फ्लोरिडा में अब तक छह टी20 मैच खेल चुका है। इस दौरान चार में जीत हासिल हुई। एक मैच में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, एक मैच में बेनतीजा रहा था। भारत फ्लोरिडा में लगातार पांचवें मैच को जीतने उतरेगा। वह पिछले चार मैच में यहां जीता है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद
मैच के शुरू में यहां की पिच बल्लेबाजों की मदद करती है लेकिन जैसे मैच आगे बढ़ता है, यह अक्सर धीमी पड़ जाती है जिसकी पुष्टि इससे होती है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 13 में से 11 मैचों में जीत हासिल की है। जहां तक वेस्टइंडीज की बात है तो वे 2016 के बाद भारत पर पहली सीरीज जीतने का मौका चूकना नहीं चाहेंगे और बेहतर एकजुट प्रदर्शन करने के लिए प्रयासरत होंगे।

सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपको मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 कब खेला जाएगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच 12 अगस्त को खेला जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 कहां खेला जा रहा है?
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल में खेला जाएगा।
विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 भारतीय समयानुसार शाम 8:00 बजे से शुरू होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज चौथा टी20 भारत में कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) पर होगा। डीडी स्पोर्ट्स अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण करेगा। यह फ्री डीटीएच पर ही देखा जा सकता है। 

वहीं, ऑनलाइन आप यह मैच जियो सिनेमा (Jio Cinema) और फैनकोड (Fancode) एप और वेब साइट पर देख सकते हैं। जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर फ्री में मैच को देख पाएंगे। वहीं, फैनकोड पर देखने के लिए तय कीमत चुकानी होगी। इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें