फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: टी-20 सीरीज में तीसरी बार वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने उतरेगा भारत, आवेश और ऋतुराज को मिल सकता है मौका

Sun, 20 Feb 2022 09:15 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम कई बदलावों के साथ उतरेगी। इस मैच में श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिलना तय है। अवेश खान भी अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्ट इंडीज टी-20 - फोटो : twitter@windiescricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब तीसरा मैच जीतकर भारत कैरिबियाई टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगा। इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर ऋषभ पंत नहीं खेलेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह युवा बल्लेबाजों को मौका मिलना तय है। विराट और पंत की जगह श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


भारत के लिए पहला मैच खेल सकते हैं आवेश
वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टी-20 मैचों में भारत के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भुवनेश्वर कुमार पुरानी लय में दिखे हैं, जबकि हर्षल पटेल और दीपक चाहर ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की है। इनमें से किसी एक गेंदबाज को तीसरे मैच में आराम दिया जा सकता है। इनकी जगह आवेश खान को मौका दिया जा सकता है, जो लंबे समय से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के इंतजार में हैं। 

आवेश ने पहले आईपीएल और फिर घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था। वे न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी भारतीय टीम के साथ थे, लेकिन अब तक उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में आवेश को मौका दिया जा सकता है। 
विज्ञापन


फील्डिंग में सुधार करना चाहेंगे रोहित
इस सीरीज में भारत ने भले ही जीत हासिल कर ली है, लेकिन भारत की फील्डिंग अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। रवि बिश्नोई ने दोनों मैचों में अहम कैच छोड़े, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने भी पिछले मैच में अहम कैच छोड़ा था। इसी वजह से विंडीज की टीम मैच में वापस आई थी। इस मैच में रोहित भारत की इस कमी पर काम करना चाहेंगे। 

मध्यक्रम ने दूर की चिंता
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे मैच में ऋषभ पंत और वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की। वहीं पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने कमाल किया था। अगर आगे भी भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन जारी रखते हैं तो लंबे समय से चली आ रही यह समस्या खत्म हो सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें