फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI 2nd Test: पहले दिन भारत 288/4, विराट 29वें शतक से 13 रन दूर, जडेजा के साथ अब तक 106 रन की साझेदारी

Fri, 21 Jul 2023 04:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन

सार

IND vs WI 2nd Test 2023 Day-1 Highlights : यह विराट कोहली का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह इस मुकाम को छूने वाले भारत के चौथे और ओवरऑल 10वें क्रिकेटर हैं। कोहली इस खास मैच में शतक से बस 13 रन दूर हैं।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 161 गेंदों में 87 रन और रवींद्र जडेजा 84 गेंदों में 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 201 गेंदों में 106 रन की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन


विराट के लिए खास यह मैच
यह विराट का 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। वह इस मुकाम को छूने वाले भारत के चौथे और ओवरऑल 10वें क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664), महेला जयवर्धने (652), कुमार संगकारा (594), सनथ जयसूर्या (586), रिकी पोंटिंग (560), महेंद्र सिंह धोनी (538), शाहिद अफरीदी (524), जैक कैलिस (519) और राहुल द्रविड़ (509) ऐसा कर चुके हैं।

रोहित और यशस्वी ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही थी। लंच तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 26 ओवर में 121 रन बना लिए थे। तब टीम इंडिया करीब पांच के रन रेट से स्कोर कर रही थी। यह तीसरी बार रहा जब वेस्टइंडीज की धरती पर भारतीय टीम पहले दिन बिना विकेट गंवाए लंच तक पहुंची। इससे पहले 21 अप्रैल 1976 को गावस्कर और अंशुमन ने किंग्सटन में भारत को बिना विकेट गंवाए लंच ब्रेक तक पहुंचाया था। तब भारत ने पहले दिन लंच ब्रेक तक बिना विकेट गंवाए 62 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी बार ऐसा 10 जून, 2006 में हुआ था। तब वसीम जाफर और  सहवाग ने सेंट लूसिया में पहले दिन लंच ब्रेक तक भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया था और 140 रन जोड़ लिए थे।

लगातार दूसरे टेस्ट में रोहित-यशस्वी की शतकीय ओपनिंग साझेदारी

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी ने लगातार दूसरे टेस्ट में 50+ का स्कोर बनाया। डोमिनिका में खेले गए पिछले टेस्ट में उन्होंने 171 रन की पारी खेली थी। यशस्वी ने 49 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वहीं, कप्तान रोहित ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक जड़ा। हालांकि, लंच के बाद दूसरे सेशन में भारतीय पारी लड़खड़ा गई। लंच के तुरंत बाद यशस्वी आउट हो गए। उन्होंने 74 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। यशस्वी और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी हुई। 

यशस्वी और रोहित के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

यशस्वी और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के बीच यह लगातार दूसरे टेस्ट में शतकीय साझेदारी हुई। इससे पहले डोमिनिका टेस्ट में दोनों के बीच 229 रन की साझेदारी हुई थी। टेस्ट क्रिकेट में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा बार लगातार शतकीय साझेदारी के मामले में रोहित और यशस्वी की जोड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार लगातार शतकीय साझेदारी करने वाली भारतीय ओपनिंग जोड़ी वीरेंद्र सहवाग और मुरली विजय की है। इन दोनों ने 2008-09 में लगातार तीन बार शतकीय साझेदारी की थी। इसके बाद दूसरे स्थान पर रोहित-यशस्वी के अलावा सुनील गावस्कर-फारुख इंजीनियर (1973-74), सुनील गावस्कर-अंशुमन गायकवाड़ (1976), सुनील गावस्कर-अरुण लाल (1982) और सदगोपन रमेश और देवांग गांधी (1999 हैं। किसी एक सीरीज में लगातार दो बार शतकीय साझेदारी करने वाली ओपनिंग जोड़ी के मामले में रोहित-यशस्वी की जोड़ी दूसरे स्थान पर है। इससे पहले सदगोपन और देवांग ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1999 टेस्ट सीरीज में ऐसा किया था।

लगातार सर्वाधिक शतकीय साझेदारी वाली भारत की सलामी जोड़ियां
लगातार कितने
टेस्ट में शतकीय
साझेदारी
ओपनर्स साल
3 वीरेंद्र सहवाग
मुरली विजय
2008-09
2 सुनील गावस्कर
फारुख इंजीनियर
1973-74
2 सुनील गावस्कर
अंशुमन गायकवाड़
1976
2 सुनील गावस्कर
अरुण लाल
1982
2 सदगोपन रमेश
देवांग गांधी
1999
2 रोहित शर्मा
यशस्वी जायसवाल
2023

 

किसी अवे सीरीज यानी विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज में भारतीय ओपनर्स द्वारा सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के मामले में रोहित और यशस्वी दो शतकीय साझेदारी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इन दोनों से पहले सुनील गावस्कर और चेतन चौहान (इंग्लैंड, 1979), वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा (ऑस्ट्रेलिया, 2003/04) और वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर (वेस्टइंडीज, 2006) में दो-दो बार ऐसा कर चुके हैं।

विदेशी धरती पर सीरीज में सर्वाधिक शतकीय साझेदारी करने वाली भारत की सलामी जोड़ी
कितनी बार ओपनर्स जगह, साल
2 सुनील गावस्कर
चेतन चौहान
इंग्लैंड, 1979
2 वीरेंद्र सहवाग
आकाश चोपड़ा
ऑस्ट्रेलिया, 2003/04
2 वीरेंद्र सहवाग
वसीम जाफर
वेस्टइंडीज, 2006
2 रोहित शर्मा
यशस्वी जायसवाल
वेस्टइंडीज, 2023


पोर्ट ऑफ स्पेन में विदेशी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन की ओपनिंग पार्टनरशिप
कितने रन ओपनर्स टीम, साल
209 ज्यॉफ्री बॉयकॉट
डेनिस एमिस
इंग्लैंड, 1974
191 आर्थर मॉरिस
कॉलिन मैक्डोनल्ड
ऑस्ट्रेलिया, 1955
139 रोहित शर्मा
यशस्वी जायसवाल
भारत, 2023
129 माइकल एथरटन
एलेक स्टीवर्ट
इंग्लैंड, 1998
123 सादिक मोहम्मद
माजिद खान
पाकिस्तान, 1977

 

शुभमन गिल और रहाणे फिर फ्लॉप

यशस्वी के आउट होने के बाद नए नंबर-तीन शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए। हालांकि, वह लगातार दूसरे टेस्ट में इस नंबर पर फेल रहे। चेतेश्वर पुजारा को बाहर करने के बाद भारत अपना नया नंबर-तीन तलाश रहा है। शुभमन ने खुद नंबर-तीन बनने की इच्छा जताई थी, लेकिन ऐसा लग रहा है उन्हें यह नंबर रास नहीं आ रहा है। वह 10 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर विकेटकीपर जोशुआ को कैच थमा बैठे। डोमिनिका में पिछले टेस्ट में शुभमन ने नंबर-तीन पर बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ छह रन बनाए थे।

शतक के करीब पहुंच रहे कप्तान रोहित भी स्पिनर वारिकन की गेंद पर विकेट गंवा बैठे। रोहित ने 143 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली। चायकाल से ठीक पहले इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाए गए अजिंक्य रहाणे भी अपना विकेट गंवा बैठे। वह भी लगातार दूसरे टेस्ट में फ्लॉप रहे। रहाणे आठ रन बना सके। उन्हें शैनन गैब्रियल ने क्लीन बोल्ड किया। डोमिनिका में पिछले टेस्ट में रहाणे ने तीन रन बनाए थे।

रहाणे क्लीन बोल्ड हुए
विज्ञापन

विराट और जडेजा ने संभाली पारी

कोहली और जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे सत्र यानी लंच से लेकर चायकाल तक भारत ने 24.4 ओवर में 61 रन बनाए और चार विकेट गंवा दिए। तीसरे सत्र में विराट कोहली का साथ निभाने रवींद्र जडेजा आए। उन्हें एक बार फिर ईशान किशन से पहले मौका दिया गया। जडेजा ने इस मौके को भुनाते हुए तीसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। भारत ने तीसरे सेशन यानी चायकाल से लेकर दिन का खेल समाप्त होने तक 33.2 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 106 रन बनाए।

इस बीच विराट कोहली ने टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 97 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। दिन का खेल खत्म होने तक विराट 87 और जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद हैं। विराट अपने 29वें टेस्ट शतक से सिर्फ 13 रन दूर हैं। इस मैच में शतक लगाकर विराट अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच को खास बनाना चाहेंगे। विंडीज की ओर से रोच, गैब्रियल, वारिकन और होल्डर ने अब तक एक-एक विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें