फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट-वनडे टीम का एलान, पुजारा बाहर, यशस्वी-ऋतुराज और मुकेश की एंट्री

Fri, 23 Jun 2023 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

India Squad for West Indies 2023 ODI and Test : वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का एलान हो गया है। हालांकि, अभी टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं किया गया है। रहाणे के टेस्ट में उप-कप्तान यानी रोहित के डिप्टी बनने से यह साफ हो गया है कि अब वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बनने के दावेदार हैं।
 
विज्ञापन
रहाणे टेस्ट में उपकप्तान बने, जबकि यशस्वी-ऋतुराज को टेस्ट में शामिल किया गया, पुजारा टीम से बाहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा ही दोनों फॉर्मेट में कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, अजिंक्य रहाणे टेस्ट में उपकप्तान और हार्दिक पांड्या वनडे में उपकप्तानी करते दिखेंगे। चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। विंडीज दौरे पर अगले महीने से टीम इंडिया दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 खेलेगी। विंडीज दौरे से ही भारत के अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की भी शुरुआत हो जाएगी। साथ ही टीम इंडिया के पास वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को अमलीजामा पहनाने का मौका होगा।
विज्ञापन

रहाणे टेस्ट में भारत के अगले कप्तान होंगे?

Anything can happen' — Ajinkya Rahane on selection for World Test  Championship final

रहाणे के टेस्ट में उपकप्तान यानी रोहित के डिप्टी बनने से यह साफ हो गया है कि अब वह इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बनने के दावेदार हैं। पुजारा को उनके खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया है। फरवरी 2019 से लेकर अब तक पुजारा ने टेस्ट की 35 पारियों में 29.98 की साधारण औसत से 1769 रन बनाए थे। इसमें एक शतक शामिल है।

इसके अलावा यह भी देखने वाली बात है कि युवा ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की टेस्ट टीम में एंट्री हुई है। केएस भरत और ईशान किशन टेस्ट में भारत के विकेटकीपर होंगे। मोहम्मद शमी को टेस्ट और वनडे दोनों टीम से आराम दिया गया है। अश्विन, जडेजा और अक्षर पर स्पिन का दारोमदार होगा। वहीं, शार्दुल, मुकेश, सिराज, उनादकट और नवदीप पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।
 

वनडे में ऋतुराज और सैमसन की वापसी

सैमसन और मुकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की वापसी हुई है। सैमसन के साथ ईशान किशन भी विकेटकीपर के तौर पर शामिल हुए हैं। इसके अलावा मुकेश कुमार भी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। बाकी टीम वही है जो मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

टी20 टीम का नहीं हुआ एलान

हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं किया है। ऐसा माना जा रहा है कि टी20 टीम में बड़े बदलाव के आसार हैं। यशस्वी-ऋतुराज, जितेश शर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों की टीम में एंट्री हो सकती है। चयनकर्ताओं ने कहा है कि टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान बाद में किया जाएगा।

रोहित-कोहली की टी20 टीम से हो सकती है अनदेखी
इसके अलावा काफी समय बाद आईपीएल में वापसी करने वाले मोहित शर्मा को भी टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। आईपीएल में मोहित ने शानदार गेंदबाजी की थी। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली को एक-बार फिर टी20 टीम से बाहर रखा जा सकता है, जबकि शमी के अलावा सिराज को भी वर्कलोड और आगामी वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए टी20 सीरीज के दौरान आराम दिया जा सकता है। 

ओवल टेस्ट के दौरान रोहित और सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय खिलाड़ियों को एक महीने का ब्रेक
भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल के बाद करीब एक महीने का ब्रेक मिला। 12 जुलाई से भारत-वेस्टइंडीज के बीच डोमनिका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से त्रिनिदाद में खेला जाएगा। वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी। पहला और दूसरा वनडे (29 जुलाई) बारबाडोस में, जबकि तीसरा वनडे एक अगस्त को त्रिनिदादा में खेला जाएगा।
विज्ञापन

टी20 सीरीज की शुरुआत तीन अगस्त से
भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत तीन अगस्त से होगी। पहला टी20 त्रिनिदाद में, दूसरा टी20 छह अगस्त को गयाना में, तीसरा टी20 आठ अगस्त को गयाना में, चौथा टी20 12 अगस्त को फ्लोरिडा में और पांचवां टी20 13 अगस्त को फ्लोरिडा में ही खेला जाएगा। यानी यूएसए में भी दो टी20 खेले जाएंगे। अगला टी20 वर्ल्ड कप यानी 2024 टी20 वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और यूएसए में ही खेला जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें