फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: चार महीने बाद इस ऑलराउंडर की हुई टीम इंडिया में वापसी, शिवम दुबे को मिला डेब्यू का मौका

Sun, 15 Dec 2019 01:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत के बाद भारत अब वनडे में भी जीत से शुरुआत करने के लिए तैयार है। रविवार को मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर एक बार फिर से भारत को बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केदार जाधव - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं टॉस के वक्त भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्लेइंग XI की जानकरी दी। टी-20 सीरीज के आखिरी मैच की तुलना में भारत ने पहले वनडे में दो बदलाव करते हुए केदार जाधव को एक बार फिर से टीम में शामिल किया है। वहीं चोटिल भुवनेश्वर की जगह रविन्द्र जडेजा की वापसी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
शिवम दुबे - फोटो : ICC twitter
इनके अलावा टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला है। केदार जाधव चार महीने बाद टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला इसी साल 14 अगस्त को वेस्टइंडीज दौरे पर कैरेबियाई टीम के खिलाफ ही खेला था, हालांकि चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। टीम में शिवम दुबे, रविन्द्र जडेजा और केदार जाधव के रूप में तीन ऑलराउंडर शामिल किए गए हैं। 

4 of 5
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं गेंदबाजों में दीपक चाहर आज अपना दूसरा वनडे मैच खेल रहे हैं। उन्होंने अपना पहला मैच साल 2018 में दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। ऐसे में एक साल बाद उन्हें एक बार फिर से टीम में मौका मिला है। इनके अलावा कुलदीप भी अगस्त के बाद वनडे टीम में लौटे हैं। टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में कुलदीप ने दो विकेट अपने नाम किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पन्त (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविन्द्र जडेजा, शिवम दुबे, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें