सूर्यकुमार ने आखिरी पांच ओवरों में गियर बदला जिससे भारत ने अंतिम 30 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि इस दौरान टीम के तीन विकेट भी गिरे। सूर्यकुमार ने इस दौरान कप्तान के तौर पर टी20 में 1000 रन भी पूरे किए। सूर्यकुमार ने सौरव नेत्रवल्कर के आखिरी ओवर में 21 रन चुराए जिससे भारत का स्कोर 160 रन के पार पहुंचने में सफल रहा।
नेत्रवल्कर महंगे साबित हुए
अमेरिका के गेंदबाज नेत्रवल्कर टी20 विश्व कप में सबसे महंगा स्पैल डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ा। नेत्रवल्कर ने भारत के खिलाफ मैच में चार ओवर में 65 रन दिए और एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके। नेत्रवल्कर ने इस दौरान 16.20 के इकॉनोमी रेट से रन लुटाए। जयसूर्या ने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन दिए थे।