फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs USA T20 Live Streaming: इतने बजे से शुरू होगा भारत-अमेरिका के बीच मैच, जानें कब-कहां देखें मुकाबला

Sat, 07 Feb 2026 09:30 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

India vs USA (IND vs USA) T20 World Cup 2026 Live Streaming, Telecast: टी20 विश्व कप की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पहले दिन गत चैंपियन भारत का सामना अमेरिका से होगा। आइए जानते हैं कि फैंस कब और कहां इस मैच को देख सकेंगे।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत इस टूर्नामेंट में खिताब बरकरार रखने की कोशिश में उतरेगा। भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में इसकी ट्रॉफी जीती थी और अब टीम सूर्यकुमार यादव की अगुआई में इसका बचाव करने उतरेगी। 
विज्ञापन

टूर्नामेंट शुरू होने से पहला लगा झटका
भारत को टी20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोटिल होने के कारण अंतिम समय में विश्व कप से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हर्षित के बाहर होने की पुष्टि कर दी। बीसीसीआई ने बताया कि उनकी जगह टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। 

भारत खिताब का प्रबल दावेदार
भारत और श्रीलंका में शनिवार से टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। भारत के लिए राहत की बात यह है कि लगभग उसके हर खिलाड़ी फॉर्म में हैं। 

ये भी पढ़ें: IND vs USA T20 Playing 11: तिलक की वापसी से सैमसन या ईशान, किसका कटेगा पत्ता? कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11
विज्ञापन

हम यहां आपको भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप का मैच 07 फरवरी यानी शनिवार को खेला जाएगा।

भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप का मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और अमेरिका के बीच टी20 विश्व कप का मैच कहां देख पाएंगे?
टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें