फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs UAE: 'ये हमारा घर है', मुकाबले से पहले यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने दी सूर्यकुमार एंड टीम को चुनौती

Wed, 10 Sep 2025 05:20 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

वसीम ने कहा कि यूएई में भारत और पाकिस्तान भी बहुत क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन यह हमारा घर है और हम कोशिश करेंगे कि घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर अच्छा प्रदर्शन करें।
विज्ञापन
मोहम्मद वसीम - फोटो : muhammad_waseem_13
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप का आगाज हो चुका है। भारत आज अपने अभियान की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच से करेगा। यूं तो सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के सामने टिकना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं है लेकिन यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने कहा है कि उनकी टीम भारत को चुनौती देने के लिए तैयार है।  यह मैच यूएई के  खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका होगा, जहां उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन

'घरेलू हालात का फायदा उठाने का करेंगे'
मुकाबले से पहले यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने कहा कि उनकी टीम पूरी तरह तैयार है और घरेलू हालात का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, 'हम इस मैच को किसी बड़ी चुनौती की तरह नहीं देखेंगे। हमारे लिए सभी मुकाबले एक जैसे हैं। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और गर्मी में भी जमकर अभ्यास किया है। मैच वाले दिन हम अपनी योजना पर अमल करेंगे, बाकी नतीजा खेल पर निर्भर करेगा।'

यूएई को हाल ही में मिली थी हार
हाल ही में यूएई ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ एक त्रिकोणीय सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि आखिरी मैच में वे अफगानिस्तान से केवल चार रन से पीछे रह गए थे। भारतीय बल्लेबाजों और स्टार खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति पर पूछे जाने पर वसीम ने कहा कि उन्होंने किसी एक खिलाड़ी के लिए अलग योजना नहीं बनाई है।

उन्होंने आगे कहा, 'हमने पूरी भारतीय बल्लेबाजी इकाई को ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार किया है। उनका जो गेंदबाज विकेट लेने में माहिर है, उसके सामने सावधानी से खेलेंगे और जहां मौका मिलेगा, वहां आक्रामक रवैया अपनाएंगे। अगर पिच मददगार रही तो स्पिनरों की भूमिका और अहम हो सकती है।'
विज्ञापन

'ये हमारा घर है'
वसीम ने आगे कहा कि यूएई में भारत और पाकिस्तान भी बहुत क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन यह हमारा घर है और हम कोशिश करेंगे कि घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर अच्छा प्रदर्शन करें। जहां एक ओर सूर्याकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम को खिताब का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर यूएई चाहेगा कि वह अपने साहस और योजनाबद्ध खेल से भारत को कड़ी टक्कर दे सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें