फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली बोले, कुलदीप यादव खेल सकते हैं तीसरा टेस्ट  

Fri, 11 Aug 2017 09:39 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : ani
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेल सकते हैं। उनके खेलने की अच्छी संभावना है। कुलदीप किसी भी कंडीशन में अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। वह तीसरे टेस्ट में खेलने को लेकर उत्सुक भी हैं। विराट ने कहा कि उन्होंने अपने पहले टेस्ट में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। पहली पारी में 4 विकेट लिए थे। उन्हें अब अपने को प्रूव करने की जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन

  A guy like Kuldeep (Yadav) is willing to bowl in any situation;proved himself in Dharamsala;has good chance of playing tmrw:  Kohli #IndvsSL pic.twitter.com/ONztB3fyrj — ANI (@ANI) August 11, 2017

विराट ने कहा कि तीसरे टेस्ट को लेकर टीम में किसी तरह का तनाव नहीं है। पिछले दो टेस्ट मैचों की जीत ने टीम इंडिया के हर सदस्य के विश्वास को बढ़ाया है। पल्लेकल टेस्ट में हम आराम से खेलेंगे। हमने शुक्रवार को अभ्यास भी नहीं किया है। इसके बाद भी हमें विश्वास है कि हम अंतिम टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


विराट कोहली तीसरे टेस्ट से पहले पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पल्लेकल में संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। विराट ने कहा कि हम पर 3-0 से सीरीज जीतने को लेकर कोई दबाव नहीं है। सारे सदस्य तनाव के बगैर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। 

उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया ने अपने टेस्ट इतिहास के 85 सालों में अभी एक बार भी विदेश में क्लीन स्वीप नहीं किया है। हालांकि 1968 में न्यूजीलैंड में चार टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 3-1 से जीती थीं। इस तरह तीन टेस्ट तो विदेश में टीम इंडिया ने जीते हैं लेकिन उसे क्लीन स्वीप करने का मौका नहीं मिला है। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अगर वह तीसरे टेस्ट में श्रीलंका को हराने में कामयाब हो जाती है तो वह पहली बार क्लीन स्वीप करते हुए इतिहास रच देगी। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें