फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Video: दूसरे वनडे के लिए कोलकाता पहुंची टीम इंडिया, होटल पहुंचकर राहुल द्रविड़ ने बर्थडे पर काटा केक

Wed, 11 Jan 2023 09:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता पहुंचने पर टीम इंडिया का शानदार स्वागत हुआ। टीम इंडिया गुवाहाटी में पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। अगर ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया जीत जाती है तो वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।
विज्ञापन
केक काटते राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया बुधवार (11 जनवरी) को कोलकाता पहुंच गई। होटल पहुंचने पर टीम इंडिया का शानदार स्वागत हुआ। टीम इंडिया गुवाहाटी में पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। अगर ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया जीत जाती है तो वह सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।
विज्ञापन

भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का बुधवार को 50 साल के हो गए। कोलकाता पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। होटल पहुंचते ही उन्होंने सबके सामने केक काटा। द्रविड़ 2021 में टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के कोच बने थे। रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें कोच नियुक्त किया गया। द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया पिछले साल एशिया कप और टी20 विश्व कप में हारी थी।

2017 के बाद कोलकाता में वनडे खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम सितंबर 2017 के बाद पहली बार ईडन गार्डन्स पर वनडे मैच खेलेगी। तब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से हरा दिया था। भारत इस मैदान पर अब तक 21 वनडे मैच खेल चुका है। इस दौरान 12 मैचों में जीत मिली है और आठ मुकाबलों में हार। एक मैच में नतीजा नहीं निकला था।
विज्ञापन

पहले मैच में क्या हुआ था?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की। गिल 70 और रोहित 83 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली ने 113 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों के शानदार योगदान के चलते भारत ने 373 रन का बड़ा स्कोर बनाया। 

इसके जवाब में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद श्रीलंका के लिए वापसी मुश्किल थी। निशांका एक छोर पर खड़े थे, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। निशांका 72 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच धनंजय डीसिल्वा ने 47 रन बनाए, लेकिन यह काफी नहीं थे। अंत में दसुन शनाका ने 108 रन की पारी खेली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शनाका एक छोर पर 108 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन श्रीलंकाई टीम 67 रन से मैच हार गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें