फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Test: क्या आठ साल बाद फिर श्रीलंका में इतिहास दोहराएगा भारत? पहले खेलेगा चार दिवसीय वार्म-अप मैच

Mon, 20 Jul 2026 07:00 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम सात से 10 अगस्त तक कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। इसके बाद 15 अगस्त से गाले में पहला और 23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
भारतीय टेस्ट टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। यह मुकाबला सात से 10 अगस्त तक नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी), कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम के चार अगस्त को कोलंबो पहुंचने की संभावना है। इसके बाद टीम स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने के लिए अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी और फिर चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, यह अभ्यास मैच खिलाड़ियों को श्रीलंका की पिचों और मौसम के अनुरूप खुद को तैयार करने का अच्छा अवसर देगा, जिससे मुख्य टेस्ट सीरीज में टीम बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
अभ्यास मैच के बाद भारतीय टीम गॉल रवाना होगी, जहां दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी), कोलंबो में आयोजित होगा। दोनों मुकाबले स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम होगी सीरीज
भारत और श्रीलंका, दोनों के लिए यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। फिलहाल भारत नौ मैचों में 48.15 प्रतिशत अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका 44.44 अंक प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में इस सीरीज में जीत हासिल करने वाली टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ में बड़ा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

आठ साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगा भारत
भारतीय टीम लगभग आठ साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। इससे पहले 2017 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को उसी की धरती पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। भारत ने अपना पिछला टेस्ट मुकाबला जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम ने पारी के अंतर से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं श्रीलंका को अपने पिछले टेस्ट अभियान में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें