आकिब नबी
तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो सके, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका दौरे से बाहर होना पड़ा।
प्रथम श्रेणी करियर
- मैच: 43
- विकेट: 162
- रन: 999
आकिब जम्मू-कश्मीर से आते हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।
गुरनूर बरार
पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू किया था और अब तक छह वनडे मैच खेल चुके हैं।
प्रथम श्रेणी करियर
हाल ही में गुरनूर भारत ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने गॉल में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में 10 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सारांश जैन
मध्य प्रदेश के अनुभवी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर सारांश जैन को भी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है। 33 वर्षीय सारांश घरेलू क्रिकेट में लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं और अब उन्हें भारतीय टीम में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।
प्रथम श्रेणी करियर
- मैच: 54
- रन: 2223
- विकेट: 188
भारत की युवा तिकड़ी पर रहेंगी निगाहें
श्रीलंका दौरे पर चयनित इन तीनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो यह उनके करियर का यादगार पल होगा। भारतीय टीम प्रबंधन भी इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रखेगा, क्योंकि भविष्य की टेस्ट टीम में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
- शुभमन गिल (कप्तान)
- केएल राहुल (उपकप्तान)
- यशस्वी जायसवाल
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
- साई सुदर्शन
- ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
- रवींद्र जडेजा
- कुलदीप यादव
- मानव सुथार
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
- गुरनूर बरार
- देवदत्त पडिक्कल
- सारांश जैन
- आकिब नबी