फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का एलान, भानुका राजपक्षा टीम से बाहर

Mon, 21 Feb 2022 04:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज भानुका राजपक्षा को खराब फिटनेस की वजह से टीम से निकाल दिया गया है। भारत ने 2021 में जब श्रीलंका का दौरा किया था, तब राजपक्षा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई टीम ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस बार टीम में एक नए चेहरे को मौका दिया गया है। आशियान डेनियल को लिस्ट-ए में शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है। हालांकि, मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज भानुका राजपक्षा को खराब फिटनेस की वजह से टीम से निकाल दिया गया है। भारत ने 2021 में जब श्रीलंका का दौरा किया था, तब राजपक्षा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था।
विज्ञापन


श्रीलंकाई टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में श्रीलंका के तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। इसमें बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो, ऑलराउंडर रमेश मेंडिस और तेज गेंदबाज नुवान थुषारा शामिल हैं। कुशल परेरा तो पिछले काफी समय से चोट से जूझ रहे हैं।

टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, दिनेश चांदीमल, दनुष्का गुणाथिलाका, कामिल मिशारा, जनीथ लियानागे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, माहीश फर्नांडो थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, आशियान डेनियल
विज्ञापन


चांदीमल स्क्वॉड में जगह बचाने में कामयाब रहे
वहीं, दानुष्का गुणाथिलाका और दिनेश चांदीमल स्क्वॉड में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। वहीं, बल्लेबाज कामिल मिशारा और जनीथ लियानागे को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। मिस्ट्री स्पिनर वनिन्दु हसरंगा और बिनुरा फर्नांडो, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दौरे को कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से मिस किया था, टीम में लौट आए हैं।

राजपक्षा को टीम में शामिल नहीं करने पर विवाद
भानुका राजपक्षा को टीम में शामिल नहीं करने के फैसले पर विवाद भी हो रहा है। दरअसल, उन्होंने जनवरी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। हालांकि, श्रीलंका के खेल मंत्री की अपील के बाद राजपक्षा ने अपना निर्णय वापस ले लिया था। इसके बावजूद लगातार राजपक्षा को फिटनेस की शिकायत बताकर टीम से बाहर रखा जा रहा है।

भारत और श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल
श्रीलंकाई टीम भारत के दौरे पर तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी। पहला टी-20 मुकाबला लखनऊ में 24 फरवरी को खेला जाएगा। इसके बाद धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को दो टी-20 मैच खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज की शुरुआत मोहाली में होगी। पहला मुकाबला चार मार्च से आठ मार्च तक खेला जाएगा। इसके बाद बेंगलुरु में दूसरा और अंतिम टेस्ट 12 से 16 मार्च तक आयोजित होगा।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम

टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान
इससे पहले भारतीय चयनकर्ताओं ने भी श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान किया था। रोहित शर्मा को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान घोषित किया गया है। वे टेस्ट में भारत के 35वें कप्तान होंगे। विराट कोहली और ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच और श्रीलंका के खिलाफ पूरी टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। 
विज्ञापन


राहुल और सुंदर चोटिल, बुमराह टी-20 और टेस्ट में उपकप्तान
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को अनफिट होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और टेस्ट सीरीज बाहर रखा गया है। राहुल की जगह बुमराह टेस्ट और टी-20 सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें