फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: पथुम निसंका टी20 एशिया कप में शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज, विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हुए

Sat, 27 Sep 2025 12:01 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

निसंका ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 107 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर और मौजूदा एशिया कप का पहला शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 184.48 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सात चौके और छह छक्के जड़े।
विज्ञापन
पथुम निसंका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के स्टार युवा बल्लेबाज पथुम निसंका ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ एशिया कप के आखिरी सुपर-4 मुकाबले में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह टी20 एशिया कप में शतकीय पारी खेलने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बराबरी कर ली। 
विज्ञापन

टी20 एशिया कप में शतक लगाने वाले तीसरे निसंका
एशिया कप के टी20 प्रारूप में शतक बनाना बेहद मुश्किल है, 27 वर्षीय निसंका ने भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 107 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर और मौजूदा एशिया कप का पहला शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने 184.48 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सात चौके और छह छक्के जड़े। इसी के साथ श्रीलंका के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 एशिया कप में शतक लगाने वाले पहले तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 2016 में हॉन्गकॉन्ग के बाबर हयात ने फतुल्लाह में ओमान के खिलाफ 122 रन बनाए थे। वहीं, 2022 में दुबई में विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया था।

टी20 एशिया कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज रन विपक्षी टीम स्थान साल
बाबर हयात (हॉन्गकॉन्ग) 122 ओमान फतुल्लाह 2016
विराट कोहली (भारत) 122* अफ़गानिस्तान दुबई 2022
पथुम निसंका (श्रीलंका) 107 भारत दुबई 2025

टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज

बल्लेबाज रन विपक्षी टीम साल
महेला जयवर्धने 100 जिम्बाब्वे 2010
तिलकरत्ने दिलशान 104* ऑस्ट्रेलिया 2011
कुशल परेरा 101 न्यूजीलैंड 2025
पथुम निसंका 107 भारत 2025
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
एशिया कप 2025 का रोमांच उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच सुपरओवर तक जा पहुंचा। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने भी निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर इतने ही रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया, जिसके बाद फैसला सुपरओवर से आया।सुपरओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने केवल दो रन बनाए। भारत को जीत के लिए तीन रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन पूरे कर टीम को शानदार जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली, जहां उसका सामना अब रविवार को पाकिस्तान से होगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें