फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटा भारत, रोहित-कोहली पहुंचे श्रीलंका, अभ्यास सत्र में बहाएंगे पसीना

Tue, 30 Jul 2024 12:08 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

रोहित, कोहली और कुलदीप यादव टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने भारत की तरफ से सीमित ओवरों का अंतिम मैच पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ दो अगस्त से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले अभ्यास सत्र में भाग लेंगे। फिलहाल भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। भारत ने रविवार को इस सीरीज का दूसरा मुकाबला जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब मंगलवार को दोनों टीमें अंतिम मुकाबला खेलेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
रोहित-कोहली पहुंचे कोलंबो
रोहित, कोहली और पहली बार टीम में शामिल किए गए हर्षित राणा सहित वनडे टीम में शामिल खिलाड़ी रविवार को कोलंबो पहुंचे। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टी20 टीम पल्लेकल में मंगलवार को अंतिम मैच खेलेगी। इसके बाद वनडे टीम में शामिल खिलाड़ी रोहित के नेतृत्व वाली टीम से जुड़ेंगे।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर - फोटो : @ShreyasIyer15
श्रेयस करेंगे वापसी
रोहित, कोहली और कुलदीप यादव टी20 विश्वकप में भारत की जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से श्रेयस अय्यर भी राष्ट्रीय टीम में वापसी करेंगे। उन्होंने भारत की तरफ से सीमित ओवरों का अंतिम मैच पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वनडे टीम में शामिल यह सभी खिलाड़ी सहायक कोच अभिषेक नायर की देखरेख में कोलंबो में अभ्यास करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ तीनों वनडे मैच यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच दो अगस्त, दूसरा चार अगस्त और तीसरा मैच सात अगस्त को खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें