फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: कोलंबो में दूसरा टेस्ट, एक नजर में जानिए पहले दिन के 10 रिकॉर्ड

Thu, 03 Aug 2017 09:42 PM IST
presented by शरद मिश्र
विज्ञापन
पुजारा और रहाणे - फोटो : डेक्कन क्रोनिकल
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने 3 विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 128 तथा अजिंक्य रहाणे 103 रन पर नाबाद हैं। पहले दिन मैच में ये दस रिकार्ड बने।   
विज्ञापन





 

पारी के दौरान 34 रन बनाते ही पुजारा ने 4000 रन का मुकाम हासिल किया

पुजारा - फोटो : social media
भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट कैरियर में 4000 रन पूरे किए। पुजारा का यह 50 वां टेस्ट है। पारी के दौरान 34 रन बनाते ही पुजारा ने यह मुकाम हासिल किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के वह 15 वें बल्लेबाज बने।

पुजारा सचिन और विराट से आगे निकले

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : twitter
राहुल द्रविड़ की बराबरी करते हुए पुजारा ने 84 पारियों में यह आंकड़ा पार किया।  पुजारा ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से कम पारियों में यह रन बनाए हैं। हालांकि सहवाग 79 पारी और गावस्कर 81 पारी इस मामले में पुजारा से आगे हैं। 

पुजारा 50 वें टेस्ट में शतक लगाने की उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें भारतीय हो गए

पुजारा - फोटो : The indian express
चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट कैरियर का 13 वां शतक बनाया। पुजारा 50 वें टेस्ट में शतक लगाने की उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें भारतीय हो गए हैं। इससे पहले गुंडप्पा विश्वनाथ, सुनील गावस्कर, कपिल देव, वीवीएस लक्ष्मण और विराट कोहली ने भी 50 वें टेस्ट में शतक जड़ा था।

श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर पुजारा ने लगातार 3 शतक बनाए हैं

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : file photo
पुजारा का श्रीलंका के खिलाफ यह लगातार तीसरा शतक है। इस तरह इस मामले में भी उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी कर ली। श्रीलंका के खिलाफ उसी की धरती पर पुजारा ने लगातार 3 शतक बनाए हैं। 
 

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका ने 2010 के बाद टॉस गंवाया

श्रीलंका टीम
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका ने 2010 के बाद टॉस गंवाया है। इससे पहले यहां उसने लगातार 10 टेस्टों में टॉस जीता था।

 

अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट कैरियर का 9 वां शतक लगाया

अजिंक्य रहाणे - फोटो : getty
अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट कैरियर का 9 वां शतक लगाया। इनमें से 6 शतक उन्होंने विदेशी धरती पर लगाए हैं। रहाणे के 9 में से 5 शतक दूसरी पारी में बने हैं। 

रहाणे ने पांचवें नंबर पर खेलते हुए 9 में से छह शतक बनाए हैं

रहाणे और पुजारा
रहाणे ने पांचवें नंबर पर खेलते हुए 9 में से छह शतक बनाए हैं। इस तरह इस मामले में वह सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी कर ली। अहरूद्दीन ने पांचवें नंबर पर सबसे अधिक 16 तथा पाली उमरीगर ने 8 शतक लगाए हैं। 

 

केएल राहुल ने 57 रनों की पारी खेलते हुए लगातार छठीं बार अर्धशतक बनाया

केएल राहुल - फोटो : getty
केएल राहुल ने 57 रनों की पारी खेलते हुए लगातार छठीं बार अर्धशतक बनाया। उनसे पहले गुंडप्पा विश्वनाथ और राहुल द्रविड़ ने लगातार छह पारियों में छह अर्धशतक लगाए थे। 



 
विज्ञापन

पहली बार लगातार दो टेस्टों में पहले दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक बनाया

पुजारा और रहाणे - फोटो : डेक्कन क्रोनिकल
पहली बार लगातार दो टेस्टों में पहले दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक बनाया। कोलंबो में पहले दिन पुजारा और रहाणे ने शतक लगाया। इसी तरह पहले टेस्ट में गाले में पहले दिन ही शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने शतक बनाया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें