फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvsSL: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, करुनारत्ने को 'मारने' पर जडेजा सस्पेंड

Mon, 07 Aug 2017 07:58 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा
विज्ञापन
कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को हराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले गेंदबाज रविंद्र जडेजा को नियमों का उल्लंघन करने की वजह से पल्लेकल में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इस तरह तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को जडेजा की सेवा नहीं मिल पाएगी। जडेजा पर कोलंबो में तीसरे दिन के खेल के दौरान गलत ढंग से गेंद को थ्रो करने का आरोप है।
विज्ञापन


रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका की पारी के 53वें ओवर में करुनारत्ने की तरफ गेंद फेंकी। इस तरह से रविंद्र जडेजा के गेंद फेंकने को 'खतरनाक' माना गया और उनके फेयरप्ले प्वॉइंट्स में कटौती कर दी गई। आईसीसी की क्रिकेट संहिता के अनुसार इस उल्लंघन के बाद पिछले दो साल के दौरान जडेजा का डीमैरिट प्वॉइंट्स छह हो गया है। ‌इसी वजह से उन्हें अगले मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।  
  Ravindra Jadeja has been suspended for the upcoming Pallekele Test after an accumulation of demerit points. — ANI (@ANI_news) August 6, 2017   R Jadeja suspended for Pallekele Test after his accumulated demerit points reached six within a 24-month period following his latest breach pic.twitter.com/bjLQ3zbgGs — ANI (@ANI_news) August 6, 2017
विज्ञापन

इससे पहले कोलंबो में शानदार खेल की वजह से जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। जडेजा ने पहली पारी में नाबाद 70 रन बनाए और पूरे मैच में 7 विकेट लिए थे। मैच के बाद जडेजा ने कहा कि जब हम पहली पारी में बैटिंग कर रहे थे तो गेंद को टर्न नहीं मिल रहा था। लेकिन बाद में गेंद विकेट के मिडिल से टर्न लेने लगी और यही हमारे लिए फायदेमंद हुआ। हमने श्रीलंका को पहली पारी में कम स्कोर पर आउट कर लिया। मेंडिस और करुनारत्ने ने हालांकि श्रीलंका की ओर से अच्छी गेंदबाजी की लेकिन वह टीम इंडिया पर दबाब बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। हमने विश्वस्तरीय क्रिकेट खेली। जब बल्लेबाज नियमित रूप से स्वीप शॉट खेलता है तो यह हमेशा चुनौती भरा होता है। ऐसे में हमें अपनी लाइन और लेंथ बदलने की कोशिश करनी चाहिए।  

इधर हारने के बाद श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने कहा कि हम टॉस पर नियंत्रण नहीं कर सकते। हम पहली इंनिंग में ही टीम इंडिया से काफी पिछड़ गए थे। वहां से मैच पर वापसी करना मुश्किल था। बैट और बॉल दोनों से हम काफी पीछे हो गए थे। दूसरी पारी में हमने हालांकि अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन इतना स्कोर नहीं बनाए पाए कि हम टीम इंडिया पर दबाव डाल सकते। हम इस हार से सबक लेने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि एजेंला ने मैच में गेंदबाजी नहीं की। हमें गेंदबाजी पर काफी कुछ करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें