फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने सुथार को सराहा, चोपड़ा ने जडेजा से की तुलना; किसने कहा- बिना तराशा हीरा?

Tue, 18 Aug 2026 12:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के उभरते हुए स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया है। सुथार की सराहना अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजय जडेजा और आकाश चोपड़ा ने की है। इन दोनों ने सुथार की तुलना रवींद्र जडेजा से की है।
विज्ञापन
अजय जडेजा और आकाश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उभरते हुए खिलाड़ी मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। मानव के इस प्रदर्शन को देखकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी उनके कायल हो गए हैं। अजय जडेजा और आकाश चोपड़ा ने इस लेफ्ट ऑर्म स्पिनर के तारीफों के पूल बांधे हैं। अजय जडेजा का कहना है कि भारत को एक नया सितारा मिल रहा है, जबकि आकाश ने सुथार को रवींद्र जडेजा का अपग्रेडेड वर्जन बताया है। 
विज्ञापन



 

श्रीलंका के खिलाफ किया प्रभावशाली प्रदर्शन
मानव सुथार ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में चार विकेट लेकर एक बार फिर अपनी असाधारण प्रतिभा की झलक दिखाई, लेकिन बाएं हाथ के इस स्पिनर की सफलता की नींव टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में किए गए खास अभ्यास सत्र के दौरान ही रखी गई थी। सुथार ने 76 रन देकर चार विकेट लिए लेकिन दिन के दूसरे सत्र में उनकी कड़ी परीक्षा हुई। इस सत्र में विकेट नहीं मिले लेकिन इस गेंदबाज ने अपनी रणनीति नहीं बदली। सुथार के मुताबिक ऐसी स्थिति में गेंदबाजों के लिए धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी था।

आकाश बोले- एशियाई परिस्थिति में सुथार ने पक्की की जगह
सुथार के इस प्रदर्शन का प्रभाव भारत के दो पूर्व खिलाड़ियों पर पड़ा है। मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक सके। आकाश से पूछा गया कि क्या सुथार अब एशियाई परिस्थितियों में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं? उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, मैं हां कहूंगा क्योंकि वह बहुत जबरदस्त खिलाड़ी है। जब सुथार गेंद छोड़ते हैं, तो वह हवा में घूमती है, टप्पा खाकर उछलती है और टर्न भी होती है। वह आपको डिफेंस करते हुए भी आउट कर देते हैं। जब आप सामने वाले बल्लेबाज को डिफेंस करते हुए भी धूल चटा दें और वह भी बार-बार, तो इससे पता चलता है कि इस खिलाड़ी में कितना दम है।

आकाश ने कहा, इसके साथ ही सुथार बल्लेबाजी भी करते हैं, जिसका मतलब है कि आप विदेशी परिस्थितियों में भी उन्हें टीम में शामिल करने के बारे में सोच सकते हैं। मैं उन्हें रवींद्र जडेजा के उत्तराधिकारी के तौर पर देख रहा हूं क्योंकि जडेजा कभी न कभी टीम से हटेंगे और तब आपको उनके जैसे ही किसी खिलाड़ी की जरूरत होगी। अगर मैं उन्हें सिर्फ एक गेंदबाज के तौर पर देखूं, तो मुझे लगता है कि सुथार जडेजा का अपग्रेडेड वर्जन हैं।
विज्ञापन

अजय जडेजा ने सुथार को बताया बिना तराशा हुआ हीरा
टेस्ट क्रिकेट में मानव सुथार की शानदार शुरुआत की भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने काफी तारीफ की है। उन्होंने युवा बाएं हाथ के स्पिनर की तुलना एक बिना तराशे हीरे से की, जबकि रवींद्र जडेजा को भारत के स्पिन अटैक का कोहिनूर बताया। अजय जडेजा ने कहा, ये भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छे संकेत हैं। हमने अभी-अभी रवींद्र जडेजा की बहुत प्रशंसा की है। वह भी बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं, लेकिन वह बिल्कुल अलग तरह के गेंदबाज हैं। जडेजा अपने करियर के शिखर पर हैं। यह तो सुथार के करियर की शुरुआत है और हम उन्हें अभी से ही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देख रहे हैं। 

भारत के पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि दुनिया के सबसे अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनरों में से एक जडेजा के साथ खेलने से सुथार को कितना फायदा हुआ है। अजय ने कहा, सुथार के लिए फायदा यह है कि उनके साथ एक सीनियर बाएं हाथ का स्पिनर है, जिसके पास बहुत अनुभव है। अगर जडेजा कोहिनूर हैं, जो पहले से ही तराशा हुआ है और ताज में जड़ा हुआ है, तो सुथार वह हीरा है जिसे अब तराशा जाएगा। हमने अभी तक उनकी चमक नहीं देखी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें