भारत और श्रीलंका के बीच चार मार्च से दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होगी। पहला टेस्ट मोहली में खेला जाएगा। यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट होगा। वहीं, 12 मार्च से दूसरा टेस्ट बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह टेस्ट डे-नाइट होगा। इस टेस्ट मैच के लिए दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री करने की अनुमति मिल गई है। दूसरा टेस्ट पिंक बॉल से खेला जाएगा।
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति दी है। इसके लिए टिकटों की कीमतें भी तय कर दी गई हैं। टिकटों की बिक्री एक मार्च से शुरू होगी। न्यूनतम कीमत 100 रुपये और अधिकतम कीमत 2500 रुपये होगी।
भारत दौरे पर आई श्रीलंकाई टीम इस समय तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। केएससीए के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा कि वह सरकार से इससे अधिक दर्शकों की अनुमति नहीं मांगने जा रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्व होगी।
भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियंक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहार, शुबमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, आर अश्विन (फिटनेस), रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद शमी, सिराज, उमेश यादव, सौरभ कुमार।
श्रीलंकाई टेस्ट टीम: दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसांका, लाहिरू थिरिमाने, धंनजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मेथ्युस, दिनेश चांदीमल, चरित असलंका, निरोशन डिकवेला, चमीका करुणारत्ने, रमेश मेंडिस, लाहिरू कुमारा, सुरंगा लकमल, दुष्मंता चमीरा, विश्व फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, परवीन जयविक्रमा, लसिथ एम्बुलडेनिया।