रिंकू-अर्शदीप-जितेश के मजेदार पल
वीडियो में रिंकू ने कहा, 'सुपर ओवर में अर्शदीप ने दो विकेट लिए, किसने लिए जी?' इस पर जितेश और अर्शदीप ने तुरंत प्रतिक्रिया दी, 'पागल वागल हो गया है क्या?' इसके बाद रिंकू ने हंसते हुए कहा, 'पुछना तो पड़ेगा न?' फिर अर्शदीप कहते हैं, 'ये क्या बोले जा रहा है?' इसके बाद रिंकू स्टाइल से बोलते हैं, 'गुस्सा हो गया यार...नहीं यार तू गुस्सा हो गया यार।' इसके बाद जितेश और अर्शदीप रिंकू से बोलते हैं, 'चल निकल यहां से।' फिर तीनों हंसने लगते हैं। ये पल इतना वायरल हुआ कि सोशल मीडिया में लोग इसे शेयर करने लगे। इस मजाकिया वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।