फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड सफर जारी, कपिल देव के बाद अब डेल स्टेन से निकले आगे

Mon, 14 Mar 2022 09:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

अश्विन एक के बाद एक कई रिकॉर्ड  तोड़ते जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने महानतम ऑलराउंडर कपिल देव के टेस्ट में विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। अब अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का सुनहार सफर जारी है। एक के बाद एक वे कई रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने महानतम ऑलराउंडर कपिल देव के टेस्ट में विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ा था। अब अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है। अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


अश्विन के 86 टेस्ट मैच में 442 विकेट हो गए। डेल स्टेन ने अपने करियर में 93 मैचों में 439 विकेट झटके थे। कपिल देव ने 434 विकेट लिए थे। अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में डेल स्टेन को पीछे छोड़ा। उन्होंने दूसरी पारी में धनंजय डी सिल्वा को आउट कर 440वां लिया। इसके बाद भी वे नहीं रुके। अश्विन ने धनंजय के बाद लसिथ एम्बुलडेनिया और विश्वा फर्नांडो को आउट किया।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट की बात करें तो श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 133 मैच में 800, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने 145 मैच में 708, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने 169 मैच में 640, भारत के अनिल कुंबले ने 132 मैच में 619, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने 124 मैच में 563, इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने 152 मैच में 537 और वेस्टइंडीज के कर्टने वॉल्श ने 132 मैच में 519 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की। उसने मोहाली में खेले पहले टेस्ट को पारी और 222 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद बेंगलुरु में आयोजित हुए डे-नाइट टेस्ट में 238 रनों से जीत हासिल की। अश्विन सीरीज में दोनों टीमों की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने चार पारियों में 12 विकेट झटके। उनके बाद जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 10-10 विकेट लिए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट एम्बुलडेनिया ने लिए। उन्होंने आठ विकेट अपने नाम किए।

इस बीच, कपिल देव ने अश्विन को 434 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर एक विशेष नोट लिखकर भेजा। उन्होंने साथ में एक गुलदस्ता भी इस स्पिनर के भेजा। अश्विन उनके इस व्यवहार से खुश हो गए। उन्होंने कहा, “कपिल पाजी यह बहुत प्यारा था कि आपने मेरे घर पर एक गुलदस्ता और एक छोटा सा हाथ से लिखा हुआ नोट भेजा। लोग यह भूल जाते हैं कि कपिल देव, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज ही कारण हैं कि मैं आज यहां हूं।”
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें