फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL Day 2: दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, भारत ने श्रीलंका को दिए शुरुआती झटके; फिलहाल 495 रन पीछे

Mon, 24 Aug 2026 06:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

IND vs SL Day 2 Match Report: भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी की जिससे टीम इंडिया ने पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाए। भारत ने पहली पारी घोषित की और दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन के स्कोर पर घोषित की। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में दो विकेट पर आठ रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 495 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय कमिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले बारिश ने दिन के खेल में खलल डाला जिससे कुछ समय के लिए मैच को रोकना भी पड़ा। 
विज्ञापन

श्रीलंका ने गंवाए दो विकेट
भारत के लिए आज ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया, जबकि ऋषभ पंत ने भी शानदार पारी खेली जिससे टीम इंडिया पहली पारी में 500 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। जुरेल अंत तक नाबाद रहे और भारत ने तीसरे सत्र में पारी घोषित करने का फैसला लिया। पहली पारी में श्रीलंका ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए हैं। लाहिरू उदारा (1) और प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत के लिए अब तक प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला है। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की पहली पारी जल्द समेटना चाहेंगे। 

भारत ने घोषित की पहली पारी
भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 203 रन जोड़े। आज भारत ने चार विकेट गंवाए। इनमें सारांश जैन (6 रन), ऋषभ पंत (63 रन), मानव सुथार (18 रन) और मोहम्मद सिराज (3 रन) के विकेट शामिल हैं। जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, पंत ने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई। इससे पहले कल भारत ने यशस्वी जायसवाल (45 रन), केएल राहुल (18 रन), शुभमन गिल (50 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) के विकेट गंवाए थे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा था। वह 193 गेंद पर 12 चौके की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांथा को दो-दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जुरेल सातवें नंबर पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय
ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 171 गेंद पर शतक पूरा किया। जुरेल 99 के स्कोर के बाद भारी दबाव में दिखे थे। उन्होंने एक रन बनाने के लिए 13 गेंद ले लिए। उन्होंने दौड़कर एक रन पूरा तो किया, लेकिन अगर श्रीलंकाई फील्डर की डायरेक्ट हिट लगती तो वह पवेलियन लौटते। जुरेल श्रीलंका में सातवें नंबर पर टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले 2017 में हार्दिक पांड्या ने ऐसा किया था। उस समय ने हार्दिक ने पल्लेकल में 108 रन की पारी खेली थी।  जुरेल से पहले भारत के लिए सातवें नंबर या इससे निचले स्थान पर भारत के लिए टेस्ट शतक नीतीश कुमार रेड्डी ने लगाया था। नीतीश ने दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें