फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: रोहित ने गुप्टिल-विराट को पीछे छोड़ा, टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने 

Thu, 24 Feb 2022 07:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोहली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इस क्रम में चौथे स्थान पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और पांचवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और भारत के ही विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 में यह रिकॉर्ड बनाया।  
विज्ञापन


गुप्टिल ने सबसे ज्यादा 3299 रन बनाए हैं तो कोहली के नाम 97 मैचों में 3296 रन हैं। रोहित को दोनों से आगे निकलने के लिए कुल 37 रन की जरूरत थी। वह खबर लिखे जाने तक श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में फिलहाल 41 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

कोहली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इस क्रम में चौथे स्थान पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और पांचवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं। स्टर्लिंग ने 100 मैचों में 2758 और फिंच ने 88 मैचों में 2686 रन बनाए हैं। रोहित श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में 44 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


रोहित ने कोहली और गुप्टिल को पीछे छोड़ा
खिलाड़ी देश  मैच  रन
रोहित शर्मा भारत 123 3307
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 112  3299
विराट कोहली भारत    97 3296
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 100  2758
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया  88  2686

पाकिस्तान के बाबर की बराबरी करने से चूके
रोहित पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के एक रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गए। वे अगर 63 रन बना लेते तो टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर कप्तान सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड की बराबरी करते। बाबर ने 26 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे। वहीं, रोहित ने इस मैच से पहले तक 25 पारियों में 937 रन बनाए थे।

अब रोहित के 26 पारियों के बाद 981 रन हैं। पाकिस्तानी कप्तान बाबर ने बतौर कप्तान सबसे तेजी से 1000 रन बनाने के लिए कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। कोहली ने 30 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। रोहित इस मामले में कोहली के रिकॉर्ड को अब भी तोड़ सकते हैं।

कोहली का एक और रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित
कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वे अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित के बराबर पहुंचे थे। कोहली और रोहित के 30-30 बार ऐसा किया है। हिटमैन ने 26 अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं। वहीं, कोहली ने 30 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में रोहित के पास इस मामले में भी कोहली से आगे निकलने का मौका था, लेकिन वह इस मैच में यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। 

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज देश 50+ स्कोर
विराट कोहली भारत 30
रोहित शर्मा  भारत 30
बाबर आजम पाकिस्तान 26
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 22
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 22
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें