विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में दो शतक लगाए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली: दक्षिण अफ्रीका की टीम विराट कोहली की पसंदीदा रही है। उन्होंने 12 मैचों में 1075 रन ठोके हैं। भारतीय कप्तान ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में जोहान्सबर्ग के मैदान पर 119 रन बनाए थे। इस टीम के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन है। 2019 में पुणे में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। कोहली के अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीन शतक हैं। इनमें से दो जोहान्सबर्ग और सेंचुरियन में लगाए थे।
कोहली के आंकड़े:
- मैच: 12
- रन: 1075
- उच्चतम स्कोर: 254*
- औसत: 59.72
- शतक: 3
- अर्धशतक: 3
चेतेश्वर पुजारा जोहान्सबर्ग में शतक लगा चुके हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
चेतेश्वर पुजारा: भारत के नंबर-3 बल्लेबाज पुजारा का यह चौथा दक्षिण अफ्रीका दौरा है। उन्होंने इस विपक्षी के खिलाफ अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से सात मैच दक्षिण अफ्रीका में हुए हैं। उनके नाम 758 रन हैं। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 33 के आसपास रहा है। उनका इकलौता शतक जोहान्सबर्ग में 2103 में आया था। तब पुजारा ने 153 रनों की पारी खेली थी। अफ्रीकी टीम के खिलाफ उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं।
पुजारा का प्रदर्शन:
- मैच: 14
- रन: 758
- उच्चतम स्कोर: 153
- औसत: 32.95
- शतक: 1
- अर्धशतक: 5
अजिंक्य रहाणे की नजर फॉर्म में वापसी पर है।
- फोटो : सोशल मीडिया
अजिंक्य रहाणे: भारत की उपकप्तानी से हटाए जाने वाले अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, उनका प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने 10 टेस्ट में 748 रन बनाए हैं। इस दौरान तीन शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। अपने आंकड़ों को देखकर रहाणे प्रेरणा ले सकते हैं। वे अफ्रीकी जमीन पर फॉर्म में वापस आना चाहेंगे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहाणे का औसत शानदार
- मैच: 10
- रन: 748
- उच्चतम स्कोर: 127
- औसत: 57.53
- शतक: 3
- अर्धशतक: 3
मयंक अग्रवाल पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलेंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अग्रवाल: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद मयंक ने दक्षिण अफ्रीका दौरे का टिकट हासिल किया है। वे पहली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण मयंक को केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके रिकॉर्ड को देखें तो तीन टेस्ट में 85 की औसत से 340 रन बनाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुके हैं मयंक
- मैच: 3
- रन: 748
- उच्चतम स्कोर: 215
- औसत: 85
- शतक: 2
- अर्धशतक : 0
रविचंद्रन अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 टेस्ट खेले हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
रविचंद्रन अश्विन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा टीम के सदस्यों में अश्विन पांचवें स्थान पर हैं। गेंद के साथ कमाल दिखाने वाले दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 10 मैच में 224 रन बनाए हैं। 35 वर्षीय अश्विन के नाम अफ्रीकी टीम के खिलाफ एक अर्धशतक है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड
- मैच: 10
- रन: 224
- उच्चतम स्कोर: 56
- औसत: 22.40
- शतक: 0
- अर्धशतक : 1