फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पिछले पांच वनडे में चार अर्धशतक जड़ चुके हैं विराट कोहली, क्या अगले मैच में बनाएंगे बड़ा स्कोर?

Fri, 21 Jan 2022 10:36 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल

सार

विराट कोहली वनडे में पिछली पांच पारियों में चार अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली हैं, लेकिन कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अफ्रीका के खिलाफ उनका यह इंतजार खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने 51 रन की अहम पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके और एक बार फिर शतक लगाने से चूक गए। इस मैच में विराट बहुत ही अच्छी लय में दिख रहे थे और उनके फैंस को यकीन था कि कोहली कप्तानी का दबाव हटने के बाद बड़ी पारी खेलेंगे। विराट भी ऐसा करने के मूड में थे, लेकिन तबरेज शम्सी की एक गेंद थोड़ा धीमी रह गई और विराट यहीं मात खा गए। उनके आउट होते ही पूरी टीम धराशायी हो गई और भारत यह मैच 31 रन हार गया। 
विज्ञापन


विराट की पिछली पांच वनडे पारियों में यह उनका चौथा अर्धशतक था। इससे पहले वो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं, लेकिन शतक नहीं बना पा रहे हैं। इससे यह साफ होता है कि विराट की फॉर्म खराब नहीं है। उन्हें अच्छी शुरुआत मिल रही है, लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। ऐसे में विराट अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाकी मैचों में शतक लगा सकते हैं। 

वनडे में आखिरी शतक अगस्त 2019 में लगाया था
वनडे क्रिकेट में विराट का आखिरी शतक अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। इसके बाद वो 16 पारियां खेल चुके हैं और 700 रन बनाए हैं, लेकिन कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। हालांकि इस दौरान उनके बल्ले से नौ अर्धशतक निकले हैं। उनका औसत 43.75 का रहा है और 89 रन उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा है। ऐसे में अफ्रीकी गेंदबाजों के लिए विराट को खामोश रखना बहुत मुश्किल होगा। आने वाले मैचों में पूरी संभावना हो कि विराट एक बड़ी पारी खेलें और अपना शतक पूरा करें। 
विज्ञापन


विराट ने अपने वनडे कैरियर में 255 मैच खेलकर 12220 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 59.03 का रहा है और उनके बल्ले से 43 शतक निकले हैं। हालांकि पिछले दो सालों से वो ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने सिर्फ 16 पारियां खेली हैं और उन्हें लगातार मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। इसी वजह से कोहली अपनी लय नहीं पकड़ पा रहे हैं। 

टी-20 वर्ल्डकप के बाद लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं विराट
विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्डकप के बाद आराम लिया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेले थे। वहीं टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने वापसी की। इसके बाद से लगातार विराट के प्रदर्शन में निखार आया है। अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में विराट लय में दिखे थे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। वहीं तीसरे मैच की दोनों परियों में उन्होंने बल्ले के साथ अहम योगदान दिया। अब पले वनडे में भी उनके बल्ले से रन निकले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि विराट जल्द ही बड़ी पारी खेलेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें