फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में खेला 'फुटवॉली', पहले अभ्यास सत्र में दिखी विराट-द्रविड़ की जुगलबंदी

Sat, 18 Dec 2021 03:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त जोहान्सबर्ग में मौजूद है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले हफ्ते से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है। कप्तान विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और एक नए खेल के जरिए खुद को तैयार किया। 
 
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : screengrab from twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त जोहान्सबर्ग में मौजूद है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले हफ्ते से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है। कप्तान विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम ने अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और एक नए खेल के जरिए खुद को तैयार किया। 

विज्ञापन


भारतीय टीम ने मिलकर फुटवॉली खेला। इसमें सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी एकजुट नजर आए। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा और कई अन्य खिलाड़ियों ने स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज की।  

टीम इंडिया के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई ने बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में बताया कि इन सभी एक्सरसाइज की मदद से खिलाड़ी 2-3 दिन में खुद को ऊंचाई वाली परिस्थिति के अनुरूप ढाल पाएंगे। उन्होंने कहा, 'हमने मुंबई में तीन दिन कड़े क्वारंटीन में बिताया है। इसके बाद 10 घंटे फ्लाइट में बिताए। यहां आने के बाद भी सख्त क्वारंटीन से गुजरना पड़ा। इसलिए सीधे स्किल सत्र करने से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती थी।'
विज्ञापन




सोहम ने बताया कि सभी ने आज दौड़, स्ट्रेचिंग और स्क्वॉटिंग की और उसके बाद फुटवॉली में हिस्सा लिया। इससे हमे सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी। 

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम का यह पहला विदेशी दौरा है, ऐसे में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया यहां पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सपना पूरा करना चाहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें