फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: विराट ने अर्धशतक लगाकर बेटी 'वामिका' के लिए मनाया अनोखा जश्न, पत्नी अनुष्का ने बजाई तालियां

Sun, 23 Jan 2022 09:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार अर्धशतक जमाया। विराट ने यहां 63 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। पचास रन पूरे करने के बाद विराट ने मैदान पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।
विज्ञापन
विराट कोहली का वामिका के लिए अनोखा जश्न - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार अर्धशतक जमाया। यह उनका इस सीरीज का दूसरा और वनडे करियर का 64वां अर्धशतक है। केपटाउन में मैच के दौरान विराट ने काफी संयम भरी पारी खेली और शिखर धवन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई। 

विज्ञापन


विराट ने यहां 63 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। पचास रन पूरे करने के बाद विराट ने मैदान पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने स्टेडियम में मौजूद पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की तरफ देखकर बल्ले को गोद में लेकर बच्चा खिलाने का इशारा किया। विराट की शानदार पारी पर अनुष्का शर्मा भी काफी खुश दिखीं और तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया। अनुष्का ने इस दौरान वामिका को भी चूमा।  
 

विराट हालांकि एक बार फिर से अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करने में नाकाम रहे और 84 गेंदों में 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें केशव महाराज ने लगातार दूसरी बार अपना शिकार बनाया। वनडे में 41 और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक जड़ चुके विराट ने साल 2019 में आखिरी बार कोई शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद से वह और उनके फैंस एक शतक के लिए तरस गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन






विराट अब किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम के कप्तान नहीं रह गए हैं। उन्होंने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टेस्ट कप्तानी भी छोड़ने का फैसला किया। वह अब बतौर बल्लेबाज टीम की तरफ से खेल रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें