वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वीडियो में मैच खत्म होने के बाद जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों और स्टाफ से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ती है तो विराट के सामने कोनराड आते हैं। कोनराड हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं, लेकिन विराट उन्हें इग्नोर कर उनके पीछे आ रहे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी से हाथ मिलाते हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि विराट ने भारतीय टीम का अपमान करने वाले कोनराड क अच्छा सबक चखाया और उनके ही अंदाज में जवाब दिया। दूसरे फैन ने लिखा, 'ग्रोवेल ट्रीटमेंट'। एक और फैन ने लिखा, 'कोहली के रहते उनके देश का मजाक नहीं उड़ाया जा सकता।'