फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को लेकर उमरान मलिक ने कही बड़ी बात, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जीत पर नजर

Sun, 05 Jun 2022 08:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उमरान ने आईपीएल में अपनी तेजी से सबको प्रभावित किया था। उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की। उमरान की सबसे तेज गेंद 157 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से थी।
विज्ञापन
शोएब अख्तर और उमरान मलिक - फोटो : IPL/सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नौ जून को खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया के कई अनुभवी खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे। जम्मू-कश्मीर के उमरान मलिक को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


उमरान ने आईपीएल में अपनी तेजी से सबको प्रभावित किया था। उन्होंने लगातार 150 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की। उमरान की सबसे तेज गेंद 157 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फाइनल में गुजरात टाइटंस के लॉकी फर्ग्यूसन ने 157.3 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंद कर उमरान को पीछे छोड़ा था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले उमरान से पाकिस्तान के शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ने की उम्मीद की जा रही है।

अख्तर ने वर्ल्ड कप 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद की थी। उन्होंने भी यह कहा है कि उमरान उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। इस पर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल में खेलने वाले उमरान ने कहा कि उनका ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने पर है। वो इसके लिए टीम की मदद करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


उमरान ने एक इंटरव्यू में कहा, ''मेरा ध्यान रिकॉर्ड पर नहीं है। मैं सिर्फ अच्छी गेंदबाजी करना चाहता हूं। सही जगह पर गेंद कर देश को पांचों मैचों में जीत दिलाने की कोशिश करूंगा। मैं 150 या उससे ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहता हूं।'' उमरान ने अपने राज्य के एक दूसरे खिलाड़ी अब्दुल समद की भी तारीफ की है।

उमरान ने कहा, "समद ने मेरी गति को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उसने मुझे बहुत प्रेरित किया है। मैं जब भी गेंदबाजी करता था तो वह कहता था कि तुम बहुत धीमी गेंदबाजी कर रहे हो। इससे मैं और ज्यादा तेज गेंदबाजी करने लगता था। उसने मुझे व्यायाम में भी मदद की।'' उमरान ने आईपीएल 2022 में 14 मैचों में 22 विकेट लिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें