फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: गर्दन की गंभीर चोट के बाद शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, पहले टेस्ट से पूरी तरह बाहर होने की संभावना

Sat, 15 Nov 2025 11:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड होकर मैदान से बाहर चले गए। अब खबर आ रही है कि उन्हें गर्दन में गंभीर मोच आई है, जिसकी वजह से गिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में उनका बाची बचे मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड होकर मैदान से बाहर चले गए। अब खबर आ रही है कि उन्हें गर्दन में गंभीर मोच आई है, जिसकी वजह से गिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में उनका बाची बचे मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती हुए गिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में गिल की गर्दन में अकस्मात तेज जकड़न आ गई। ड्रेसिंग रूम में उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और गर्दन पर सहारा देने के लिए कॉलर लगाया गया। लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर शनिवार को उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी गर्दन को सर्वाइकल कॉलर से स्थिर किया गया। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार गिल को अब लगातार निगरानी में रखा जाएगा और उनकी चोट की गंभीरता जानने के लिए आगे की जांच की जाएगी। ऐसे में उनके आगे खेलने को लेकर संशय है।

मोर्केल ने क्या कहा?
कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने गिल की चोट पर बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'पहले यह समझना होगा कि उन्हें गर्दन में जकड़न कैसे हुई। शायद यह सिर्फ खराब नींद या सामान्य अकड़न भी हो सकती है। इसे हम अभी किसी अतिरिक्त मैच-लोड से जोड़कर नहीं देख सकते।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें